फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   'Single window system is necessary for the strength of industries in Punjab'

‘पंजाब में उद्योगों की मजबूती के लिए सिंगल विंडो सिस्टम जरूरी’

Sat, 23 Apr 2022 01:36 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
'Single window system is necessary for the strength of industries in Punjab'
चंडीगढ़। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) ने पंजाब में नई बनी भगवंत मान सरकार से औद्योगिक मजबूती के लिए की गई सिफारिशों के तहत मांग की है कि राज्य में सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया जाए। सिंगल विंडो के तहत उद्यमियों को तय समय में क्लीयरेंस मिलेगी तो पंजाब औद्योगिक रूप से मजबूत होगा।
विज्ञापन

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी के नेतृत्व में उद्योगपतियों के एक शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से शुक्रवार को मुलाकात करके नई सरकार को पंजाब के औद्योगिक विकास तथा इंडस्ट्रियल पॉलिसी के संबंध में अपनी सिफारिशें सौंपी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए मुल्तानी ने उन्हें पंजाब इंटरनेशनल ट्रेड एक्सपो के आगामी संस्करण में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। राज्य सरकार और उद्योग के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों की स्थापना के लिए पीएचडी चैंबर ने एक बैठक का आयोजन किया। पंजाब सरकार को भेजी गई सिफारिशों के बारे में पीएचडीसीसीआई के अध्यक्ष प्रदीप मुल्तानी ने कहा कि पंजाब ने खुद को 19वें स्थान पर रखकर और उद्योग जगत के साथ आपसी सहयोग से अपनी रैंकिंग बढ़ाकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। सरकार नोडल अधिकारियों को हैंडहोल्डिंग, वन टाइम रजिस्ट्रेशन और डिबारिंग लाइसेंस आदि समेत उद्योगों से संबंधित 25 विभागों का सिंगल विंडो सिस्टम में विलय करने के अलावा जीएसटी के तहत केसों के लिए समयबद्ध न्याय दिलाए। कानून, स्थानीय श्रम, निश्चित अवधि के रोजगार, बैंक वित्त, औद्योगिक क्षेत्रों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की तरफ ध्यान देने की जरूरत है। इस दौरान पीएचडीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक खन्ना ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर चंडीगढ़ चैप्टर के चेयर मधु सूदन विज, को-चेयर सुव्रत खन्ना, संजीव सिंह, केके सिंगला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed