फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Shed and Sun God Narayan's temple will be built at Chhath Puja Ghat

छठ पूजा घाट पर शेड और सूर्य देव नारायण का बनेगा मंदिर

Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Shed and Sun God Narayan's temple will be built at Chhath Puja Ghat
पंचकूला। सेक्टर-21 पंचकूला में घग्गर नदी के किनारे स्थित छठ पूजा घाट पर विशाल शेड और सूर्य देव नारायण के भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा। यह जानकारी हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। वह बुधवार को सेक्टर-21 में घग्गर के किनारे छठ पूजा घाट पर आयोजित छठ पूजा पर्व कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने छठ पूजा समिति पंचकूला को अपने स्वैच्छिक कोष से 25 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

पूर्वांचल के लोगों को छठ पूजा पर्व की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए गुप्ता ने कहा कि घग्गर नदी के किनारे छठ पूजा घाट बनने के बाद यहां शेड की आवश्यकता काफी लंबे समय से महसूस की जा रही थी। क्योंकि छठी माता की पूजा सूर्य देव के साथ जुड़ी है, इसलिए घाट पर सूर्य देव नारायण का एक भव्य मंदिर भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 6 वर्ष पूर्व जब घग्गर नदी पर छठ पूजा घाट की स्थापना की परिकल्पना की गई थी तो उस समय अनेक अड़चनें आईं और यह भी कहा गया कि यहां पानी के बहाव को देखते हुए घाट का निर्माण संभव नहीं है, परंतु लोगों के आशीर्वाद व सहयोग से उन्होंने प्रयास किया और लगभग 2.50 करोड़ रुपये की लागत से यहां छठ पूजा घाट का निर्माण किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर निगम के महापौर कुलभूषण गोयल और हरियाणा परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, पार्षद हरेंद्र मलिक, श्यामलाल बंसल, प्रदेश युवामोर्चा महामंत्री योगेंद्र शर्मा, मंडलाध्यक्ष संदीप यादव, छठ पूजा समिति पंचकूला के अध्यक्ष धुरव गुप्ता, इंद्रजीत चोरसिया, शेखर चोरसिया व समिति के अन्य सदस्य श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों को सभ्यता से जोड़ेेगा त्योहार
गुप्ता ने कहा कि यह हर्ष की बात है कि पूर्वांचल के भाई-बहनों ने जन्म स्थान छोड़कर पंचकूला व अन्य स्थानों पर आने के बावजूद भी पूर्वांचल की संस्कृति व सभ्यता को बनाए रखा और उसी जोश के साथ त्योहारों को मना रहे हैं, जिस जोश से बिहार या यूपी में मनाया करते थे। यह उनका संस्कृति व सभ्यता के प्रति प्रेम का ही परिणाम है कि आज इतनी संख्या में लोग यहां छठ पूजा मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं। छठ पूजा पर्व का एक अपना महत्व है, जिसमें माताएं, बहनें अपने बच्चों की लंबी आयु और परिवार की खुशहाली व समृद्धि के लिए बिना कुछ खाए पीये 36 घंटे का निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी सभ्यता व संस्कृति को याद रखने की प्रेरणा देता है। इससे पूर्व गुप्ता ने पंचकूला फेस-2 में आयोजित छठ पूजा पर्व में शिरकत की और वहां लोगों के साथ विधिवत पूजा अर्चना की। इस अवसर पर हरियाणा परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल रंजू प्रसाद ने पूर्वांचल के लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दीं और छठी मईया पर एक भजन प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed