फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Server room filled with water, internet shut down, patients kept wandering for reports

Panchkula News: सर्वर रूम में भरा पानी, इंटरनेट बंद, रिपोर्ट के लिए भटकते रहे मरीज

Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Server room filled with water, internet shut down, patients kept wandering for reports
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 सिविल अस्पताल के सर्वर रूम में बारिश के बाद रविवार को पानी भर गया। इस कारण ई-उपचार पोर्टल बंद हो गया। कर्मचारियों को करंट लगने के डर से सर्वर रूम को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। सर्वर रूम दिनभर बंद रहने के कारण इमरजेंसी में इलाज कराने आए मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मरीजों को एक्स-रे रिपोर्ट नहीं मिली। जांच की फीस भी जमा नहीं हुई। इलाज के लिए आए मरीजों को जांच के बाद रिपोर्ट नहीं मिली।
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में बारिश के बाद सर्वर रूम पूरी तरह से बंद हो गया। सर्वर रूम बंद होने के कारण ई उपचार पोर्टल ने काम करना बंद कर दिया। इस कारण मरीजों के एक्स-रे होने के बाद उनकी रिपोर्ट डॉक्टर कंप्यूटर पर नहीं देख पाए। लोगों ने रिपोर्ट की फोटो मोबाइल से डॉक्टरों को दिखाई। मरीजों का रजिस्ट्रेशन रविवार को इमरजेंसी में भी ऑनलाइन नहीं हुआ। सर्वर बंद होने के कारण मरीजों के टेस्ट तो किए गए लेकिन उन्हें रिपोर्ट नहीं मिल पाई। ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट के लिए लोग इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

इमरजेंसी सहित अन्य वार्डों में भरा पानी
बारिश के कारण अस्पताल के इमरजेंसी के वार्डों में पानी भर गया। इसका पानी नहीं निकाला गया। ओपीडी, ग्राउंड फ्लोर और सर्वर रूम पूरी तरह प्रभावित रहा। इस कारण मरीजों को जमकर परेशानी हुई। लोगों ने पानी निकालने के लिए प्रयास किया लेकिन शाम तक पानी नहीं निकाला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे पहले टेस्ट हुआ रिपोर्ट नहीं मिली
सिविल अस्पताल दोपहर 12 बजे इलाज के लिए इमरजेंसी में आए। ब्लड टेस्ट और एक्स-रे किए गए। रिपोर्ट अभी तक नहीं दी गई है। इस कारण इलाज के बाद परेशानी हुई है। - राकेश कुमार, नाडा साहिब, पंचकूला

चोट लगने के बाद फीस नहीं हुई
मेरा पैर स्लिप हो गया। गिरने से मुझे काफी चोट आईं। पैर फ्रैक्चर होने के बाद पट्टी कर दी गई। फीस नहीं जमा होने के कारण परेशानी हुई है। वहीं एक्स-रे की रिपोर्ट भी नहीं मिली है। - वर्षा निवासी रामगढ़, पंचकूला


अस्पताल के सर्वर रूम में पानी भरने के बाद सभी काम मैनुअल मोड पर किया जा रहा है। सभी जगह से पानी निकालने के बाद जल्द ही सभी काम का ई-उपचार पोर्टल शुरू किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारी लगा दिए गए हैं। जल्द ही पानी की सफाई कर सर्वर शुरू किया जाएगा। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर -6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed