{"_id":"608db8768ebc3e246c55e961","slug":"senior-ias-will-monitor-preparations-to-deal-with-kovid-panchkula-news-pkl4121088182","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से निपटने की तैयारियों की निगरानी करेंगे वरिष्ठ आईएएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से निपटने की तैयारियों की निगरानी करेंगे वरिष्ठ आईएएस
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से संबंधित तैयारियों की निगरानी के लिए सभी 22 जिलों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात किए हैं। ये अधिकारी, जिलों में अपने दौरे या प्रवास के दौरान सरकारी और निजी स्वास्थ्य केंद्रों, संस्थान में बेड की उपलब्धता बढ़ाने, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू बेड, वेंटिलेटर, जीवन रक्षक दवाओं और मास्क, पीपीई किट, सैनिटाइजर की उपलब्धता की समीक्षा करेंगे।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव कौशल को फरीदाबाद, वीएस कुण्डू को रेवाड़ी, पीके दास को कैथल और आलोक निगम को पंचकूला जिले का प्रभारी बनाया गया है। धीरा खंडेलवाल को जींद, देवेंद्र सिंह को करनाल, अमित झा को सोनीपत, एसएन रॉय को अंबाला और डॉ. महावीर सिंह को फतेहाबाद जिले की जिम्मेदारी दी गई है। सुधीर राजपाल को गुरुग्राम, सुमिता मिश्रा को झज्जर, अनुराग रस्तोगी को हिसार, आनंद मोहन शरण को रोहतक, आरएस वुंडरू को पलवल, अशोक खेमका को नूंह, विनीत गर्ग को सिरसा, जी. अनुपमा को कुरुक्षेत्र और अपूर्व कुमार सिंह को पानीपत जिले का दायित्व सौंपा गया है। दीप्ति उमाशंकर को यमुनानगर, अनुराग अग्रवाल को महेंद्रगढ़, डी.सुरेश को चरखी दादरी और नितिन कुमार यादव भिवानी जिले के प्रभारी होंगे।
खान एवं भू-विज्ञान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव टीसी गुप्ता चंडीगढ़-पंचकूला स्टेट कंट्रोल रूम का कामकाज देखेंगे और पर्यवेक्षण करेंगे। उन्हें सभी तरह की हेल्पलाइन (ऑक्सीजन हेल्पलाइन समेत) के कामकाज की भी देखरेख कर सीधे मुख्य सचिव को रिपोर्ट करनी होगी।
विज्ञापन
जिलों में देखेंगे ये कार्य
-जिले में कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए जरूरत मुताबिक और अधिक निजी अस्पतालों को जो?ेंगे
- सक्रिय कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कांटेक्ट ट्रेसिंग बढाएंगे
- मेक्रो या माइक्रो कंटेनमेंट जोन की स्थापना की समीक्षा करेंगे
- होम आइसोलेशन में रह रहे कोविड-19 मरीजों की टेली-कंसल्टेशन व व्यवस्था की समीक्षा करना
-सामाजिक समारोहों, विशेष तौर पर बैंक्वेट हॉल में शादियों व अन्य पारिवारिक समारोहों के दौरान सरकार के आदेश सख्ती से लागू कराएंगे -मरीजों की सहायता के लिए खाद्य तथा अन्य सामग्री की व्यवस्था के लिए एनजीओ, सामाजिक तथा स्वैच्छिक संगठनों को सूचीबद्ध करेंगे
-आवश्यक वस्तुओं के मूल्य तथा उनकी उपलब्धता की निगरानी करेंगे
-ऑक्सीजन संयंत्रों से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ), ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता और इनकी निर्बाध आपूर्ति की निगरानी करेंगे।