फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Senior citizens of Sector-23 demanded to get rid of the dumping ground

बस नहीं पहुंची, स्कूली बच्चे 15 किमी पैदल चलकर आए घर

Thu, 19 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Senior citizens of Sector-23 demanded to get rid of the dumping ground
मोरनी। गांव समलौठा-मोरनी रूट पर आए दिन सवारियों को हरियाणा रोडवेज की खस्ताहाल सेवा से परेशान होना पड़ रहा है। बस की खस्ताहाल सेवा से सबसे अधिक दिक्कतें स्कूली बच्चों को बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। बुधवार को भी ऐसी ही परेशानी का सामना बच्चों और बुजुर्गों को करना पड़ा। बस नहीं आने के कारण स्कूली बच्चे 13 किलोतीटर पैदल चलकर घर पहंचे। बच्चों की इस समस्या को लेकर अभिभावकों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अभिभावक हरबंस लाल ने आरोप लगाया कि मोरनी से समलोठा के लिए जो बस चलती है, वह बस कुछ दिन से ठीक समय पर नहीं चल रही है। कभी बस में खराबी बताई जाती है तो कभी बस का समय बिना किसी कारण मिस कर दिया जाता है। मोरनी से दोपहर 3:20 पर जो बस समलोठा के लिए चलती है वह शाम 5 बजे तक भी समलोठा गांव तक नहीं पहुंची। जब परेशान लोगों ने पंचकूला रोडवेज के ऑफिस में फोन के पूछा तो बताया गया कि बस की ब्रेक डाउन है और आज बस नहीं आएगी। यह बात सुनकर सभी लोग परेशान हो गए और छोटे-छोटे बच्चे और अन्य सवारियां 10-15 किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर हो गए। घने जंगलों में से गुजरने के बाद स्कूल के छोटे-छोटे बच्चे शाम को 7-8 बजे अपने घर पहुंचे। उन्होंने सरकार और प्रशासन से बसों की समय सारिणी और बसों की हालत को सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed