फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   security on kalka railway station

जीआरपी व आरपीएफ ने चलाया कालका रेलवे स्टेशन पर संयुक्त चैकिंग अभियान

Thu, 26 Sep 2019 01:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
security on kalka railway station
कालका रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान के दौरान उपस्थित जीआरपी व आरपीएफ स्टाफ। - फोटो : PKL OFFICE
आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद द्वारा रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी भरा पत्र मिलने के मद्देनजर कालका रेलवे स्टेशन पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी के मद्देनजर एसएसपी रेलवे अश्विन के निर्देशानुसार बुधवार को कालका रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रेनों की भी जांच कर यात्रियों को सुरक्षा के लिए टिप्स दिए गए। प्लेटफार्मों पर यात्रियों के सामानों की तलाशी भी ली गई। साथ ही संदिग्धों पर भी कड़ी नजर रखी गई। अचानक जीआरपी व सुरक्षा कर्मियों की भीड़ को देख लोग आशंकित हो गए। जीआरपी एसएचओ राजकुमार ने चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से कहा कि ट्रेन में किसी भी अपरिचित का सामान न लें। खाद्य सामग्रियां भी लाइसेंसी वेंडरों से खरीदें। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देता है, तो इसकी सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस को अविलंब दें। मौके पर आरपीएफ से विजेन्द्र सिंह सहित आरपीएफ व जीआरपी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed