फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector-9 Rehri Market fire: List of 133 shopkeepers reached CM, will get compensation soon

सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट अग्निकांड : 133 दुकानदारों की लिस्ट सीएम तक पहुंची, जल्द मिलेगा मुआवजा

Tue, 06 Sep 2022 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Sector-9 Rehri Market fire: List of 133 shopkeepers reached CM, will get compensation soon
पंचकूला। सेक्टर-9 रेहड़ी मार्केट में आग लगने से हुए नुकसान के बाद मुआवजा के लिए मार्केट एसोसिएशन ने 133 दुकानदारों की फाइनल लिस्ट तैयार कर महापौर कुलभूषण गोयल और नगर निगम आयुक्त विरेंद्र लाठर को सौंप दी है। नगर निगम से यह फाइनल लिस्ट उपायुक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल कार्यालय तक पहुंच गई है। पीड़ित दुकानदारों को जल्द ही 25-25 हजार रुपये की मुआवजा राशि मिल जाएगी। इसकी पुष्टि नगर निगम के महापौर कूलभूषण गोयल ने की है।
विज्ञापन

अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तुरंत प्रभाव से पीड़ितों को मुआवजा देने की घोषणा की थी, जिसके बाद नुकसान का आकलन करने के लिए पंचकूला नगर निगम की तरफ से तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था। शनिवार को नगर निगम की टीम सर्वे के लिए भी गई थी, लेकिन इन साइटों पर कौन कहां पर बैठा था, कितनी जगह किसके पास थी, इसके बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने के कारण टीम लौट गई थी। इसके बाद इसकी जिम्मेदारी मार्केट एसोसिएशन ने उठाई थी।
विज्ञापन

दोबारा आग की अफवाह पर पहुंची फायर ब्रिगेड
रविवार की शाम सेक्टर-9 की रेहड़ी मार्केट में आग लगने की अफवाह पर दमकल विभाग की गाड़ी पहुंच गई। मौके पर पहुंचने के बाद दमकल कर्मियों ने देखा कि अग्निकांड में पड़े राख के ढेर से धुआं और चिंगारी उठ रही है। उसके बाद फायर कर्मियों ने आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रेहड़ी मार्केट में आग नहीं लगी थी। कुछ दुकानदार राख की ढेर को इधर-उधर अपना सामान ढूंढ रहे थे। उन्हीं राख की ढेर से कुछ कपड़ों के सुलगने का धुआं उठ रहा था। स्थानीय लोगों ने आग समझकर दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वास फाउंडेशन ने दी 5 लाख की सहायता
पंचकूला। सेक्टर-9 के अग्निकांड में खाक हुई रेहड़ी मार्केट के दोबारा निर्माण में मदद के लिए विश्वास फाउंडेशन आगे आई है। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास व उपप्रधान साध्वी शक्ति विश्वास ने मदद का हाथ बढ़ाकर पांच लाख रुपये की सहायता राशि चेक के रूप में दी है। संस्था के इस कदम के बाद दूसरी संस्थाओं की भी प्रेरणा मिलेगी।

यह सहायता राशि शिवा मार्केट एसोसिएशन सेक्टर- 9 के प्रधान सुरेंद्र कुमार बंसल, राजेंद्र गुलाटी, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पंचकूला जिला संयोजक बीबी सिंघल, रेहड़ी मार्केट एसोसिएशन सेक्टर - 9 के प्रधान राजकुमार राणा, राजेंद्र आर्य, रमेश राणा, तीर्थ सिंगल, प्रेम कंबोज, मोहन सिंह को सौंपी गई। विश्वास फाउंडेशन की महासचिव साध्वी नीलिमा विश्वास ने कहा कि इस दुख की घड़ी में शहर के सभी लोगों को दुकानदारों के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर कर खड़े होने की जरूरत है और सभी को इनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। मार्केटके सभी सदस्यों ने इस कठिन घड़ी में सहयोग राशि देने के लिए विश्वास फाउंडेशन का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed