फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sector 11-15 intersection stuck in traffic jam for 18 hours, no lights, no traffic control

Panchkula News: 18 घंटे जाम में फंसा सेक्टर 11-15 का चौक, न बत्ती न ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Sector 11-15 intersection stuck in traffic jam for 18 hours, no lights, no traffic control
सेंट्रल मार्केट के प्रमुख चौराहे पर पैदल निकलना भी मुश्किल, 15-20 मिनट में पार होता है चौक; अवैध पार्किंग ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर के सेक्टर 11-15 चौक पर सुबह छह बजे से रात 12 बजे तक करीब 18 घंटे यातायात का दबाव बना रहता है। मध्यमार्ग को जोड़ने वाले इस प्रमुख चौराहे पर चारों तरफ से वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात रेंगता रहता है और कई बार चौराहा पार करने में 15 से 20 मिनट लग जाते हैं। यातायात बत्ती नहीं होने और मुख्य सड़क पर अवैध पार्किंग के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। हालात यह हैं कि बाजारों के बीच पैदल निकलना भी मुश्किल है और हर समय हादसे का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल यातायात बत्ती लगाने और अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है।
सेक्टर 11 और 14 की मुख्य बाजारें इसी चौक के दोनों ओर हैं। सेक्टर 11 में कोचिंग केंद्र, बैंक और खानपान के प्रतिष्ठान तथा सेक्टर 14 में शिक्षण संस्थान होने से दिनभर विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्राहकों की भीड़ रहती है। सेक्टर 15 में तीन बड़े विद्यालय होने के कारण छुट्टी के समय स्थिति और विकट हो जाती है।
विज्ञापन


दोहरी पार्किंग से आधी रह जाती है सड़क
सेक्टर 11 की मुख्य सड़क पर दुकानों के बाहर दिनभर दोहरी पंक्ति में वाहन खड़े रहते हैं। इससे सड़क की चौड़ाई आधी रह जाती है और चौक से पहले ही जाम लग जाता है। दो सप्ताह पहले यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर दर्जनों वाहनों के चालान किए और कई वाहन जब्त भी किए थे, लेकिन अभियान खत्म होते ही स्थिति फिर जस की तस हो गई। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी भी मुख्य रूप से शाम के समय ही दिखाई देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमों की अनदेखी, पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित रास्ता नहीं
शाम के समय चौक पर वाहन चालक गलत दिशा से निकलने, तेज गति से वाहन चलाने और बिना रुके चौक पार करने से बाज नहीं आते। पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है। पैदल यात्रियों के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं है। बुजुर्गों और बच्चों को सड़क पार कराने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। नागरिक कल्याण संघ के अध्यक्ष एसके नैयर ने बताया कि यातायात बत्ती नहीं होने से चारों दिशाओं से वाहन एक साथ चौक में प्रवेश करते हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है।


यातायात बत्ती और पार्किंग हटाने की मांग
सेक्टर 10 निवासी हेम लता शर्मा, सुरिंदर ठाकुर, राज कुमार वर्मा, परमेश्वर और सेक्टर 14 निवासी पीसी शर्मा, डॉ. आरके भारद्वाज सहित कई लोगों ने उपायुक्त और पुलिस उपायुक्त से चौक पर तत्काल यातायात बत्तियां लगाने तथा मुख्य सड़क से अवैध पार्किंग हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed