फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School will not pressurize for three months to buy uniform

वर्दी खरीदने के लिए तीन महीने तक स्कूल नहीं बनाएंगे दबाव

Thu, 05 May 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
School will not pressurize for three months to buy uniform
पंचकूला। स्कूल की वर्दी के लिए तीन महीने तक सरकारी स्कूल विद्यार्थियों पर दबाव नहीं बना सकते हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूलों को सर्कुलर जारी किया है। शिक्षा विभाग में यह शिकायत प्राप्त हुई कि पहले की वर्दी को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि पिछले साल की वर्दी नहीं चलेगी। इसे लेकर अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी के माध्यम से पंचकूला में सरकारी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। पहली से 12वीं तक शहर के स्कूलों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। अभिभावकों ने शिकायत की है कि विभिन्न सरकारी स्कूलों ने पिछले साल की वर्दी में बदलाव किया है। इसे लेकर शिक्षा विभाग के आलाधिकारियों के पास शिकायत गई। शिकायत का संज्ञान लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने बैठक की गई। बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, उप जिला शिक्षा अधिकारी सहित सभी स्कूलों के प्रिंसिपल ने भाग लिया। इसके बाद वर्दी की खरीदारी में विद्यार्थियों को तीन महीने की छूट देने का फैसला हुआ।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी उर्मिला देवी ने बताया कि शहर के सभी प्राइमरी, मिडिल और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को नोटिस भेजकर यह निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी विद्यार्थी को तीन महीने तक वर्दी खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed