फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   School buses strike, children reached educational institutions with parents, jammed

Panchkula News: स्कूल बसों की हड़ताल, अभिभावक संग बच्चे पहुंचे शिक्षण संस्थान, लगा जाम

Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
School buses strike, children reached educational institutions with parents, jammed
डीईओ बोले- पांच कमेटियां पूरे जिले में कर रही जांच, अभी तक हालात ठीक नहीं मिले हैं ठीक, चालान काट करेंगे इंपाउंड
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। कनीना हादसे के बाद स्कूल बसों में मानक पूरे कराने को लेकर प्रशासन ने कमर कर ली है। शिक्षा विभाग, आरटीए और पुलिस ने टैक्स नहीं भरने और मानक पूरे नहीं करने वाली बसों का चालान काटकर इंपाउंड करना शुरू कर दिया है। इसके विरोध में सोमवार को पंचकूला स्कूल बस एसोसिएशन ने हड़ताल कर दी।
इस कारण प्राइवेट स्कूलों में बच्चों को लाने और ले जाने वाली करीब 180 बसाें का संचालन नहीं हुआ। समय पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने के लिए अभिभावकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस कारण अफरा-तफरी की स्थिति रही। स्कूलों के आसपास सुबह और दोपहर को जाम की स्थिति बनने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ पंचकूला स्कूल बस एसोसिएशन ने आरटीए ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। पिछले दिनों जांच के बाद चालान काटकर इंपाउंड स्कूल बसों को सेक्टर-14 थाना समेत अन्य जगह रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पंचकूला स्कूल बस एसोसिएशन की हड़ताल की खबर मिलते ही स्कूल की तरफ से अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने और ले जाने का संदेश भेजा गया। संदेश मिलते ही अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकल पड़े। देखते ही देखते शहर के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक वाहन लेकर सड़कों पर नजर आए। इस कारण कई सड़कों पर लंबा जाम लग गया। स्कूलों के आसपास अफरा तफरी का आलम था। उधर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा पांच टीमें बनाकर बसों की जांच की गई। प्रशासन की इस कार्रवाई को कुछ अभिभावकों और पंचकूला पैरेंट्स एसोसिएशन ने उचित बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की समस्या से हुए परेशान
मेरा बेटा सेक्टर-11 मानव मंगल स्कूल में पढ़ता है। स्कूल प्रबंधन की तरफ से बस नहीं आने का मैसेज दिया। इस कारण बच्चे को लाने और ले जाने में समस्या हुई। 30 मिनट से ज्यादा समय तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद बच्चे को लेकर घर पहुंचे। - अभिषेक कुमार, अभिभावक

बिना टैक्स जमा कराए बस का सफर खतरनाक
बच्चे को लाने और ले जाने के लिए बस का किराया अभिभावकों से स्कूल प्रबंधन पूरा वसूल रहा है। इस तरह की लापरवाही के साथ अभिभावकों को भी परेशान किया जा रहा है। बिना टैक्स जमा कराने पर बस संचालक और स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई होनी चाहिए। -राजीव शर्मा, अभिभावक

इन स्कूलों के सामने दिनभर परेशान रहे अभिभावक
सेक्टर-2, 4 सतलुज पब्लिक स्कूल, सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल, सेक्टर-11 मानव मंगल स्कूल, सेक्टर-20 सेंट जेवियर्स स्कूल सहित शहर के अन्य स्कूलों में अभिभावक दिनभर लाइन में लगे रहे। पंचकूला पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रधान मनीष बांगड़ ने बताया कि इस तरह की लापरवाही की जांच समय पर नहीं हुई है। इस कारण सोमवार को अभिभावक दिनभर परेशान रहे।

कमियां पूरी करने के लिए 20 दिन की मोहलत दी जाए
पंचकूला प्राइवेट स्कूल बस एसोसिएशन के प्रेसिडेंट हरदेव सिंह ने प्रशासन, शिक्षा विभाग, आरटीए और पुलिस से मांग कर कहा है कि 20 दिन की प्राइवेट बस संचालकों को छूट दी जाए। इस अवधि में वे रोड टैक्स जमा कराने समेत अन्य कागजी काम करा लेंगे। अगर इसके बाद भी कोई स्कूल अपना काम नहीं पूरा करवाता है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके लिए विस अध्यक्ष सहित सभी अधिकारियों से मांग की है। इस पर अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।
स्कूलों की ओर से बसों की चेकिंग की जा रही है। इसके लिए पांच कमेटियां पूरे जिले में जांच कर रही हैं। पंचकूला जिले में 35 बसों की चेकिंग की गई है। अभी तक हालात ठीक मिले हैं। अगर कोई प्राइवेट स्कूल बस मानक पूरा नहीं करेगी तो उसका चालान किया जाएगा। अगर टैक्स नहीं भरा होगा तो वाहन को इंपाउंड किया जाएगा। - सतपाल कौशिक, जिला शिक्षा अधिकारी, पंचकूला शिक्षा विभाग


सोमवार को इन स्कूलों के बसों की हुई जांच

सेक्टर-7 डीसी मॉडल स्कूल की 9 बसों की चेकिंग हुई है। सेक्टर-14 लिटिल फ्लावर स्कूल, सेक्टर-11 और 8 डीएवी स्कूल के कुल 5 बसों की जांच हुई है। सेक्टर-1 जैनेंद्रा पब्लिक स्कूल, सेक्टर-21 स्काई वर्ल्ड स्कूल और दून पब्लिक, संत विवेकानंद एचएमटी पिंजौर, अरावली इंटरनेशनल स्कूल डीएलएफ पिंजौर, रूट कंट्री डीएलएफ पिंजौर के कुल 34 बसों की चेकिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed