फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Scheduled caste dealers are facing discrimination - Sandeep Sehgal

Panchkula News: अनुसूचित जाति के डीलरों से हो रहा भेदभाव - संदीप सहगल

Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Scheduled caste dealers are facing discrimination - Sandeep Sehgal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (पीपीडीए) ने पंजाब में हिंदुस्तान पेट्रोलियम से जुड़े अनुसूचित जाति (एससी) श्रेणी के पेट्रोलियम डीलरों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में न्यायिक जांच की मांग की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सहगल ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान इस संबंध में इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वित्तीय घाटे के चलते एससी समुदाय के दर्जनों डीलर पंपों से हाथ धो बैठे है और कई अन्य बंद होने की कगार पर भी है।उन्होंने एससी श्रेणी की डीलरशिप सतगुरु फिलिंग स्टेशन अबोहर, गुरु महिंद्रा फिलिंग स्टेशन कोटकपुरा और जीरा स्थित पीतांबरा एचपी और अन्य मामलों का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने कंपनी अधिकारियों द्वारा शोषण, मनमानी कार्रवाई और अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। उन्होंनें कंपनी अधिकारियों पर आरोप लगाया कि वे इन डीलरों के साथ असहयोग पूर्ण रवैया अपनाते हैं, जिससे इनका इतना वित्तीय घाटा हो जाता है कि उन्हें अपने पेट्रोल पंप छोड़ने, सस्ते दामों में बेचने के लिए मजबूर होना पड़ता है या फिर ऐसे हालात पैदा हो जाते हैं कि कंपनी द्वारा अनुबंध को खत्म भी कर दिया जाता है। सतगुरु फिलिंग स्टेशन के मालिक राजेश कुमार ने बताया कि उनका पंप बंद पड़ा है। कई बार लीकेज को लेकर उन्होंने शिकायत दी, लेकिन उसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed