फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Sanitation workers went on hunger strike outside the city council office

नगर परिषद दफ्तर के बाहर सफाई कर्मियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 03 Mar 2022 01:50 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers went on hunger strike outside the city council office
कालका। बुधवार को सभी सफाई कर्मचारी कालका / पिंजौर नगर परिषद कार्यालय कालका में समस्याओं को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे। प्रधान लाखन सिंह ने कहा कि इससे पहले 2 फरवरी को पत्र के माध्यम से उच्च अधिकारियों को इस हड़ताल के विषय में अवगत करवाया गया था। वहीं, 9 फरवरी को सीएसआई के कहने पर हड़ताल स्थगित कर दी गई थी। परंतु उसके 1 सप्ताह बाद भी कर्मचारियों की समस्याओं का हल नहीं हुआ। परिणामस्वरूप कर्मचारियों को एक दिवसीय हड़ताल पर बैठना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने केवाईसी की समस्या, एरियल की समस्या, कोविडकाल के समय कर्मचारियों को दिए जाने वाले फंड न मिलना, कर्मचारियों के लिए वर्दी और जूतों की मांग, कर्मचारियों के लिए रेहड़ी और सफाई से संबंधित टूल उपलब्ध करवाने की समस्या, स्ट्रीट लाइट कर्मचारियों को टूल किट उपलब्ध करवाने की समस्या, तनख्वाह समय पर न आने संबंधी समस्या के हल की मांग की।
विज्ञापन

लाखन सिंह ने बताया कि मौके पर नगर परिषद की ईओ निशा शर्मा, एक्सईएन हरीश कुमार व सीएसआई मदनलाल ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों से समस्याओं संबंधी पत्र लिया और उस पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का आश्वासन देकर हड़ताल को खत्म करवाया। इस मौके पर सचिव देवेंद्र, सह सचिव लखबीर सिंह पिंजौर से प्रधान कमल व साथी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed