{"_id":"6053ab548ebc3ee64703b36c","slug":"saini-said-to-cm-not-even-able-to-walk-on-the-roads-get-it-checked-panchkula-news-pkl40760239","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से बोले सैनी, सड़कें चलने के काबिल भी नहीं, करवा लें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम से बोले सैनी, सड़कें चलने के काबिल भी नहीं, करवा लें जांच
विज्ञापन
चंडीगढ़। रादौर से कांग्रेस विधायक बिशन लाल सैनी वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान भड़क गए। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को लेकर सवाल लगाया था। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि क्रम संख्या 2 से 7 तक की सड़कों की स्थिति संतोषजनक है। इस पर सैनी ने कहा कि प्रश्न का जवाब लिखने वाले अधिकारी कौन हैं, यह पता नहीं। ये सड़कें चलने के काबिल नहीं हैं, अगर हों तो मुख्यमंत्री सदन में बैठे हैं, उनकी जूती और मेरा सिर। इस पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उपमुख्यमंत्री इसकी जांच कराएं और जवाब देने वाले अधिकारी पर कार्रवाई करें। दुष्यंत ने स्पीकर की बात पर जांच समिति बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि समिति जल्द क्षेत्र की सड़कों की रिपोर्ट उन्हें और विधानसभा को सौंपेगी। सड़कों का दोबारा सर्वे कराकर खराब सड़कों को दोबारा पक्का किया जाएगा। रादौर हलके के ग्रामीण क्षेत्र में टूटी सड़कों को ठीक करने व चौड़ा करने का कार्य प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाएंगे। इस योजना के तहत तीसरे चरण में 600 किलोमीटर लंबाई की सड़के बनाने, मजबूतीकरण व चौड़ा करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है।
धारूहेड़ा आ रहा औद्योगिक अपशिष्ट रुकेगा
राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से धारूहेड़ा क्षेत्र में आ रहे औद्योगिक अपशिष्ट के बहाव को रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य जारी है। भिवाड़ी में स्थापित सीईटीपी को उन्नत किया जाएगा, जिससे औद्योगिक अपशिष्ट आने से रुकेगा। संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल ने वीरवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी। यह मामला संयुक्त बैठकों के अलावा एनजीटी के समक्ष भी रखा गया है। एनजीटी ने राजस्थान सरकार को तीन महीने के अंदर समस्या का समाधान करने का निर्देश दिया है। भिवाड़ी नगरपालिका ने पांच एसटीपी बनाने थे, जिनमें से चार प्लांट स्थापित किये जा चुके हैं। एनजीटी में आगामी सुनवाई मई 2021 में है।
ढाणियों में पीएटी ट्रांसफार्मर हो रहे स्थापित
बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने वीरवार को विधानसभा में कहा कि सभी एपी फीडरों पर चल रही ढाणियों में पीएटी ट्रांसफार्मरों को स्थापित किया जा रहा है। अटेली निर्वाचन क्षेत्र में 71 में 36 एपी फीडरों पर पीएटी ट्रांसफार्मर स्थापित किए जा चुके हैं। शेष एपी फीडरों को आगामी 5 महीनों में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनेगा साइक्लिंग वेलोड्रम
खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह ने विधानसभा में कहा कि युवाओं के लिए सभी सुविधाओं से युक्त प्रदेश का पहला साइक्लिंग वेलोड्रम कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बनाया जाएगा। इससे खेलों की बड़े स्तर पर प्रतिस्पर्धाएं करवाई जा सकेंगी। घरौंडा में शिक्षा विभाग की भूमि पर बनाए स्टेडियम में पांच तरह के खेल करवाए जा रहे हैं। नजदीकी गांव बस्ताडा के खेल स्टेडियम में चार खेलों के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। इनमें कबड्डी और कुश्ती की सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। घरौंडा में सर्वे करवाकर खेल स्टेडियम अपग्रेड करने बारे निर्णय लिया जाएगा।
मतलोड़ा अनाज मंडी में बनेगा नया भवन
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने विधानसभा में कहा कि नई अनाज मंडी मतलोड़ा में नए भवन निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। इसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। भवन पर 138.28 लाख रुपये लागत जाएगी, जिसे आगामी वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। मतलोड़ा, इसराना में विश्राम गृह बनाने के लिए कमेटी के माध्यम से अध्ययनन करवा कर रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लेंगे।