फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   SAD raises questions on collectively rejected nominations

सामूहिक रूप से खारिज नामांकन पर शिअद ने उठाए सवाल

Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
SAD raises questions on collectively rejected nominations
चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की। इस दौरान शिअद नेताओं ने पंजाब में होने वाले निकाय चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने मांग की कि जिन स्थानों पर सामूहिक रूप से नामांकन पत्र खारिज हुए हैं वहां पर चुनाव रद्द किए जाएं। साथ ही निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शिअद नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, डॉ. महेश इंदर सिंह ग्रेवाल, डॉ. दलजीत सिंह चीमा तथा डॉ. सुरजीत सिंह रखड़ा सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिनिधिमंडल में राज्यपाल से मुलाकात कर उन्हें कानून बहाल करने के लिए हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जलालाबाद में अकाली दल अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर हुए कातिलाना हमले के बारे में राज्यपाल को अवगत कराया तथा राज्य की सुरक्षा के लिए इस मामले में एसपी को सौंपी गई रिपोर्ट पर कार्रवाई करने को कहा है। सदस्यों ने कहा कि राज्यपाल यह महसूस कर रहे हैं जब जेड प्लस सुरक्षा वाले भी सुरक्षित नहीं हैं तो आम जनता सुरक्षित का क्या हाल होगा। राज्यपाल से अनुरोध किया कि वह सरकार को अकाली दल अध्यक्ष की सुरक्षा के बारे विस्तार से दायर शिकायत के अनुसार कांग्रेस विधायक तथा उसके बेटे के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जीरा, गुरुहरसहाय, मलूका, महराज, भाई रूपा, मंडी गोबिंदगढ़ तथा फिरोजपुर में विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सामूहिक रूप से रद्द कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed