फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Run for Unity will be held in Gurugram on Patel Jayanti, CM will be the chief guest

पटेल जयंती पर गुरुग्राम में होगा रन फॉर यूनिटी

Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Run for Unity will be held in Gurugram on Patel Jayanti, CM will be the chief guest
चंडीगढ़। हरियाणा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्तूबर को गुरुग्राम में राज्यस्तरीय ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला स्तर पर भी इस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इस ‘रन फॉर यूनिटी’ में 5 किलोमीटर की दौड़ में हर आयु वर्ग के लोग हिस्सा ले सकते हैं। यह जानकारी बुधवार को पंचकूला में हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री सरदार संदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित एक बैठक में दी गई। इस अवसर पर युवा आयोग के चेयरमैन अजय गौड़, खेल एवं युवा मामले विभाग के निदेशक पंकज नैन और सभी जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी भी उपस्थित रहे। खेल राज्यमंत्री ने बैठक के बाद ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
विज्ञापन

पुरस्कार देने की योजना को किया जा रहा ऑनलाइन
संदीप सिंह ने कहा कि जल्द ही खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की योजना को ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने में किसी प्रकार की देरी व लापरवाही न करें और अगर कहीं औपचारिकता में कमी है तो उसे ठीक करवाने में खिलाड़ियों की सहायता करें। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक-पेरेंटस मीट्स का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जोड़ें।
विज्ञापन

अक्तूबर तक ले सकते हैं ग्रेडेशन सर्टिफिकेट
खेल मंत्री ने बताया कि ग्रुप सी व डी की भर्ती में जारी किये गये ग्रेडेशन सर्टिफिकेट के लिए सरकार ने दो माह का समय बढ़ाया है। जिनके पास सही प्रमाण पत्र हैं, वे अक्टूबर माह के अंत तक आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जिला अधिकारियों को यूथ क्लब खोलने के लिए मैंपिंग करने के निर्देश दिये, ताकि युवाओं में विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed