फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rules changed: Children will not be sent alone in Sofaride in Tikkartal, parents will also be present together

नियम बदले : टिक्करताल में अब सोफाराइड में अकेले बच्चों को नहीं भेजा जाएगा, अभिभावक भी साथ में मौजूद रहेंगे

Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Rules changed: Children will not be sent alone in Sofaride in Tikkartal, parents will also be present together
पंचकूला। सोफाराइड के दौरान टिक्कर ताल में पांच बच्चों के गिरने के बाद स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर एक्टिविटी टीम ने नियमों में बदलाव किया है। अब बोटिंग के लिए 12 वर्ष से छोटे बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी बैठाया जाएगा। सोफाराइड में बच्चों को अकेले नहीं भेजा जाएगा। इस प्रकार बच्चों के झील में गिरने का खतरा नहीं रहेगा। स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर एक्टिविटी टीम के इंचार्ज गौरव गर्ग ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार को पांच बच्चों के झील में गिरने के 2.27 मिनट ही सबको बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

राइड से पहले सभी को सेफ्टी जैकेट पहनाया गया था। बच्चों के झील में गिरते ही अभिभावक दहशत में आ गए थे। टिक्कर ताल में टीम द्वारा नियमों का उल्लंघन नहीं किया जा रहा है। निर्धारित मानकों के तहत ही स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर एक्टिविटी कराई जा रही है।
विज्ञापन

गौरव गर्ग ने बताया कि परिजनों द्वारा सोफाराइड में ओवरलोडिंग के लगाए आरोप निराधार हैं। यह सोफाराइड 500 किलोग्राम से ज्यादा तक का वजन सहन कर सकती है।
मोरनी चौकी में पेश होकर उन्होेेंने सभी तरह के कागजात पुलिस को दिखा दिए हैं। गौरतलब है कि रविवार को सोफराइड के दौरान दिल्ली से आए पर्यटकों के पांच बच्चे झील में गिर गए थे। इसके बाद अभिभावकों ने लापरवाही का आरोप लगाकर मोरनी पुलिस चौकी में शिकायत दी थी। पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह ने मामले में संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed