{"_id":"6430764d91e08dbbee0eb5d6","slug":"rs-4139-lakh-deposited-in-womans-account-due-to-technical-mistake-refused-to-give-pkl-office-news-c-16-1-108541-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: तकनीकी गलती से महिला के खाते में जमा हुए 41.39 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: तकनीकी गलती से महिला के खाते में जमा हुए 41.39 लाख रुपये
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पंचकूला। सेक्टर-11 स्थित प्राइवेट बैंक के सर्वर की तकनीकी गलती से बैंक के एक ग्राहक के खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए। इस गड़बड़ी की जानकारी मिलते ही बैंक ने उक्त महिला ग्राहक को नोटिस भेजकर और उसके साथ मीटिंग कर कई बार रुपये वापस करने को कहा, लेकिन उसने 41.39 लाख रुपये वापस नहीं किए। इसके बाद बैंक द्वारा महिला के खिलाफ सेक्टर 5 थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-11 स्थित एचडीएफसी के मैनेजर तेजिंदर ने शिकायत बताया कि 28 मई 2022 को सर्वर में आई तकनीकी गड़बड़ी से बैंक के कुछ ग्राहकों के खातों में लाखों रुपये ट्रांसफर हो गए। इसके बाद बैंक द्वारा धीरे-धीरे सभी बैंक कस्टमर के साथ बैठक कर और उनको नोटिस जारी कर पैसा वापस करने को कहा। कई कस्टमर ने पैसे वापस कर दिए। पंचकूला की पायल बंसल ने बैंक में अपना बैंक खाता खुलवाया था। 28 मई की रात उसके खाते में 41.39 लाख रुपये जमा हो गया। इसके तुरंत बाद महिला ने अपने एचडीएफसी बैंक खाते से 41.39 लाख रुपये दूसरे बैंक खाते में जमा करवा दिया। 29 मई को बैंक को इस मामले की जानकारी होने के बाद बैंक ने कई बार नोटिस जारी कर और पायल बंसल के साथ मीटिंग कर उसे पैसा वापस करने को कहा। करीब एक साल तक लगातार महिला को अनुरोध करने के बाद उसने बैंक का पैसा वापस नहीं किया। इसके बाद महिला के खिलाफ सेक्टर-5 थाना में शिकायत दर्ज करवाई गई।
एमडीसी स्थित बैंक में ऐसा ही मामला पहले भी आ चुका है
पुलिस के अनुसार, एमडीसी स्वास्तिक विहार के बैंक मैनेजर अनुज गुप्ता ने बताया कि रजत गुप्ता का उनके बैंक में खाता था। वह सामान्य दिनों की तरह अपने बैंक खाता में ट्रांजेक्शन करते थे। 28 मई 2022 को बैंक में टेक्निकल फॉल्ट होने के कारण उनके बैंक खाता में 20.76 लाख रुपये अतिरिक्त पैसा ट्रांसफर हो गया जो कि बैंक का था। 28 मई को बैंक के सर्वर में टेक्निकल फॉल्ट था इसके कारण उस दिन कुछ नहीं पता चला। अगले दिन 29 मई की रात सर्वर ठीक होते ही 30 मई को 20.76 रुपये की ट्रांसफर गलत तरीके से रजत गुप्ता के बैंक खाता में ट्रांसफर होने की जानकारी मिली। इसके बाद बैंक की ओर से लगातार बैंक का पैसा वापस करने के लिए कहा गया कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद आरोपी ने बैंक को उसका पैसा वापस नहीं किया।