{"_id":"63a0c86907c76817213c70d6","slug":"roadways-officers-surrounded-by-allegations-of-corruption-seeking-service-extension-panchkula-news-pkl4718645184","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेवा विस्तार चाह रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रोडवेज अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेवा विस्तार चाह रहे भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे रोडवेज अधिकारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज में महाप्रबंधक के पद पर तैनात एक अधिकारी सेवानिवृत्ति के साथ ही सेवा विस्तार की फिराक मेें हैं। उन्होंने 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त होना है, लेकिन उससे पहले ही सेवा विस्तार की फाइल परिवहन निदेशालय को भिजवा दी है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत लंबित है।
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी एकता यूनियन ने सेवा विस्तार की फाइल चलने की जानकारी मिलते ही विरोध शुरू कर दिया है। यूनियन के राज्य प्रधान बलवान सिंह दोदवा ने कहा कि इस अधिकारी ने विभाग को काफी आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने विभाग के लिए कोई ऐसा उत्कृष्ट कार्य नहीं किया, जिसके आधार पर सेवानिवृत्ति दी जाए।
दोदवा ने सरकार से मांग की है कि जिस जीएम के सेवा विस्तार की फाइल निदेशालय में पहुंची है, उसकी संपत्ति की जांच विजिलेंस से करवाई जाए तो करोड़ों रुपये का घोटाला निकलकर सामने आएगा। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत को भी निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने दबाया हुआ है। विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क ने अनुरोध है कि ऐसे अधिकारी को सेवा विस्तार देने की बजाय लंबित शिकायत की जांच विजिलेंस से करवाई जाए। दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।