फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   road jaam, sector 19, railway crossing, public worried

सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर पब्लिक जाम के झाम से परेशान

Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
road jaam, sector 19, railway crossing, public worried
सेक्टर-19 रेलवे क्रासिंग पर पब्लिक जाम के झाम से परेशान - फोटो : अमर उजाला
एक ओर गर्मी और तेज धूप तो दूसरी ओर फाटक बंद होने से जाम का झाम। पंचकूला के सेक्टर-19 में आरयूबी न बनने से अब हालात खराब हो गए हैं। यहां रोजाना 18 बार जाम लगता है। ट्रेन आने के 15 मिनट पहले फाटक बंद हो जाता है और ट्रेन के निकलने के पांच मिनट बाद खुलता है। सुबह के समय लगातार ट्रेनों का आवागमन होने से फाटक साढ़े नौ से लेकर ग्यारह बजे तक लगातार फाटक बंद रहता है। इसी समय में लोग अपने कार्यालय के लिए निकलते हैं। सेक्टर-19 के लोग इस मुसीबत से निजात पाने के लिए आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) की लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो रेल प्रशासन सुनवाई कर रहा है और न ही स्थानीय अधिकारी। लोगों का कहना है कि रेलवे ट्रैक के डबल होने के बाद हालात और खराब हो जाएंगे। 
विज्ञापन


पार्षद ने लिखा था प्रधानमंत्री को पत्र
स्थानीय पार्षद रविकांत स्वामी ने आरयूबी के मसले को लेकर प्रधानमंत्री के नाम 16 जून 2014 को पत्र भी भेजा था। पीएमओ की डायरेक्शन पर 24 जुलाई 2015 को सर्वे टीम आई थी। उसके बाद हुडा, निगम और रेलवे के अधिकारियों से साथ मीटिंग भी हुईं पर मामला फाइलों में अटका है। 
विज्ञापन


छायादार पेड़ काटे जाएंगे ट्रैक के कारण
अभी यहां लगे हुए छायादार पेड़ जाम लगने के बाद फंसने वाले लोगों को काफी राहत देते हैं। डबल ट्रैक बनने की शुरुआत के साथ ही इन छायादार पेड़ों पर कुल्हाड़ी चल सकती है। ऐसी स्थित में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पंचकूला सेक्टर-19 में आरयूबी न बनने के कारण लोगों की परेशानी काफी बढ़ चुकी है। जल्द से जल्द निगम को कंसल्टेंट की मदद से यहां आरयूबी के लिए प्रोसेस शुरू करना चाहिए। 

साहिल, रेजीडेंट

आरयूबी न बनने के कारण रोजाना हमारे सेक्टर के लोगों को जाम की स्थिति से गुजरना पड़ता है। इस फाटक पर सुबह हर बीस मिनट में जाम लगता है। 
पुनीत, रेजीडेंट

आरयूबी या आरओबी जो भी मुफीद हो, नगर निगम को जल्द से जल्द उसकी तैयारी करनी चाहिए। आरयूबी या आरओबी के न बनने से सेक्टर के लोग परेशान हैं। 
सुमित


आरयूबी के प्रोजेक्ट का मुद्दा उठते हुए चार से पांच साल हो चुके हैं। बनाने की बात दूर अब तक इसकी शुरुआत तक नहीं हो सकी है। 
नरेश नारंग, रेजीडेंट


सेक्टर-19 के इस फाटक से बलटाना, हरमिलाप नगर के साथ ही सेक्टर-19 का ट्रैफिक गुजरता है। इसी वजह से यहां जाम खूहब लगता है। 
विजय वर्मा, रेजीडेंट


कोट्स 
हमने आरयूबी या आरओबी के लिए व्यवहारता के लिए कंसल्टेंट की निविदाएं मंगवाई थीं, इसमें दो बिड आई हैं। जल्द से जल्द इसका एप्लाइंटमेंट करके व्यवहारता चेक की जाएगी। 
जगदीप ढांडा, निगम कमिश्नर पंचकूूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed