Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Revenue work stalled due to Kanungo's absence; Tehsildar seeks alternative posting.

Panchkula News: कानूनगो की गैरहाजिरी से ठप पड़े राजस्व कार्य, तहसीलदार ने मांगी वैकल्पिक तैनाती

Sat, 27 Jun 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Revenue work stalled due to Kanungo's absence; Tehsildar seeks alternative posting.
उपायुक्त को भेजे दो पत्रों में जताई चिंता, निशानदेही और इंतकाल प्रभावित होने का दावा; अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी सिफारिश
विज्ञापन

27 और 29 मई को उपायुक्त को भेजे गए पत्र, बिना सूचना अनुपस्थिति से कार्यालयी कामकाज प्रभावित होने का दावा
निशानदेही, इंतकाल और अन्य राजस्व कार्य लंबित, वैकल्पिक कानूनगो की नियुक्ति और कार्रवाई की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। रायपुररानी तहसील में कार्यरत कानूनगो दीपक कुमार की कथित लगातार गैरहाजिरी को लेकर प्रशासनिक चिंता सामने आई है। तहसीलदार रायपुररानी ने उपायुक्त पंचकूला को भेजे दो पत्रों में निशानदेही, इंतकाल समेत राजस्व कार्य प्रभावित होने का उल्लेख करते हुए वैकल्पिक कानूनगो की तैनाती और संबंधित अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
27 मई 2026 को भेजे गए पत्र में तहसीलदार ने कहा कि संबंधित कानूनगो दो दिनों से बिना पूर्व सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं। इससे कार्यालयी कार्य प्रभावित हो रहे हैं और आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में यह भी कहा गया कि केवल टेलीफोन पर दी गई सूचना को अवकाश स्वीकृति नहीं माना जा सकता।
विज्ञापन

इसके बाद 29 मई 2026 को भेजे गए दूसरे पत्र में तहसीलदार ने कानूनगो की लगातार अनुपस्थिति का मुद्दा दोबारा उठाया। पत्र में कहा गया कि निशानदेही, इंतकाल और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिससे कार्यालय के नियमित कामकाज पर गंभीर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पत्रों में कानूनगो की अनुपस्थिति से तहसील कार्यालय के कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है। हालिया स्थिति को देखते हुए तहसीलदार ने उपायुक्त से वैकल्पिक कानूनगो की तैनाती करने और संबंधित अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

एक महीने से मंजूरी का इंतजार : वीरेंद्र
हरयोली निवासी वीरेंद्र ने बताया कि उन्होंने 26 मई को इंतकाल करवाया था, लेकिन कानूनगो की गैरहाजिरी के कारण पूरा काम अटक गया। उन्होंने कहा कि एक महीने से फाइल मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं और इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

जल्द उठाए जाएंगे आवश्यक कदम : एसडीएम
एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में है। इस संबंध में उपायुक्त पंचकूला से चर्चा कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। कानूनगो की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि राजस्व कार्य प्रभावित न हों और लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

स्थायी समाधान की जरूरत : किसान नेता
किसान नेता कर्मजीत खेड़ी ने कहा कि कानूनगो की लगातार अनुपस्थिति से किसानों और आम लोगों के राजस्व संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून को उपायुक्त को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।


नियुक्तियों में देरी से चरमराया तंत्र : कांग्रेस
जिला कांग्रेस कमेटी पंचकूला के अध्यक्ष संजय चौहान ने कहा कि तहसील स्तर पर कानूनगो और कर्मचारियों की नियुक्तियों में देरी से राजस्व तंत्र प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द नियुक्तियां नहीं हुईं तो कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed