फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Results of recruitments will start at the end of January 2022.

हरियाणा : जनवरी के अंत में शुरू होंगे भर्तियों के परिणाम, आयोग ने मार्च तक 22 हजार पद भरने का रखा लक्ष्य

Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Results of recruitments will start at the end of January 2022.
चंडीगढ़। हरियाणा के लाखों युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। लंबित और अटकी भर्तियों को लेकर हो रही फजीहत के बाद आयोग ने फैसला लिया है कि जनवरी माह के अंतिम सप्ताह से भर्तियों के फाइनल परिणाम जारी करने शुरू किए जाएंगे। साथ ही मार्च माह तक 22 हजार पदों के परिणाम जारी किए जाने का लक्ष्य रखा है। आयोग ने इसके लिए रणनीति तैयार करके प्रक्रिया में तेजी ला दी है।
विज्ञापन

सामाजिक आर्थिक आधार पर मिलने वाले अतिरिक्त अंकों के कारण हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की भर्तियों की चयन सूची जारी करने में देरी हो रही है। काफी संख्या में युवा शपथ पत्रों में झूठी जानकारी दे रहे हैं। 86 श्रेणियों की भर्तियों का परिणाम जारी करने से पहले 750 अभ्यर्थी अपना दावा वापस ले चुके हैं। आयोग ने फैसला लिया कि 20 जनवरी के बाद पहले उन श्रेणियों के परिणाम निकाले जाएंगे, जिनमें आर्थिक सामाजिक आधार के अंक शामिल नहीं हैं। इसके बाद घर में सरकारी नौकरी नहीं होने का दावा करने वालों की जांच कराने के बाद भर्तियों की चयन सूची जारी की जाएंगी।
विज्ञापन

लंबित हैं 228 श्रेणियों के 26704 पदों के परिणाम
अकेले हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अलग-अलग 228 श्रेणियों के 26704 पदों के परिणाम लंबित हैं। इनमें अकेले आईटीआई की 93 श्रेणियां हैं। स्टाफ नर्स, एएलएम, वीएलडीए, एमपीएचडब्ल्यू, लैब टेक्नीशियन, जूनियर ड्राफ्टसमैन, रेडियोग्राफर, आपरेटर, लाइब्रेरियन, मार्केटिंग असिस्टेंट, सेक्शन आफिसर आदि की भर्तियों के भी परिणाम शेष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में सीईटी की तैयारी
आयोग सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) फरवरी माह में कराने की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए आयोग की दिल्ली की एजेंसी से बैठकें भी हो चुकी हैं। 8 जनवरी को फिर से इस मामले को लेकर बैठक है। इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भी परीक्षा को आगे पीछे करने का विचार चल रहा है।

20 जनवरी तक सिपाही पुलिस की पीएमटी चलेगी। इसके बाद उन श्रेणियों के परिणाम जारी किए जाएंगे, जिनमें सामाजिक आर्थिक आधार के अंक शामिल नहीं हैं। आयोग तेजी से परिणाम जारी करने के लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली है और मार्च तक 22 हजार पदों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। - भोपाल सिंह, चेयरमैन, एचएसएससी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed