फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Results of Kala Utsav dance announced, winner will get e-certificate

कला उत्सव नृत्य के परिणाम घोषित, विजेता को मिलेगा ई-प्रमाणपत्र

Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
Results of Kala Utsav dance announced, winner will get e-certificate
पंचकूला। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की तरफ से कला उत्सव का रविवार को ऑनलाइन परिणाम घोषित किया गया। इसमें शास्त्रीय, उप शास्त्रीय नृत्यकला का आयोजन 28 अक्तूबर से 10 नवंबर तक किया गया था। प्रतियोगिता कक्षा-5 से 8, 9 से 12 और स्नातक वर्ग के विद्यार्थियों में कराई गई थी। पांचवीं से आठवीं वर्ग में प्रथम स्थान भवन विद्यालय सेक्टर-15 की अन्वी मुरादिया, हंसराज पब्लिक स्कूल सेक्टर-6 पंचकूला की श्रेयशी बख्शी, डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7 की छात्रा स्वस्ति त्रिपाठी, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल आईटी पार्क चंडीगढ़ के छात्र भारत गुुप्ता, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 की छात्रा देविशी मनहास को दिया गया। नौवीं और 12वीं के वर्ग में प्रथम स्थान भवन विद्यालय की छात्रा नैना शर्मा, दूसरा स्थान सेंट सोल्जर स्कूल की छात्रा साक्षी शर्मा, तीसरा स्थान डीसी मॉडल स्कूल की छात्रा सौम्या मल्होत्रा, चौथा स्थान दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा मनसा दुबे को दिया गया। सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र भेजे जाएंगे। इसी श्रृंखला में अगली प्रतियोगिताएं लोक कला और कविता एवं लेखन की होगी। कार्यक्रम में संस्कार भारती, पंचकूला के संरक्षक विजय बागड़ी सहित अन्य पदाधिकारी सतीश अवस्थी, अनिल गुप्ता, वेदप्रकाश गोयल उपस्थित रहे। सभा का समापन चंद्रशेखर द्वारा वंदे मातरम गीत के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed