फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Residents troubled by issues with door-to-door waste collection and clogged sewers; HOVA appeals to the municipal corporation for help.

Panchkula News: डोर टू डोर कचरा उठान-सीवरेज ब्लॉक से लोग परेशान, होवा ने निगम से लगाई गुहार

Tue, 27 Oct 2026 02:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Residents troubled by issues with door-to-door waste collection and clogged sewers; HOVA appeals to the municipal corporation for help.
सेक्टर-10 होवा की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक सूद भवन में हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-10 हाउस ऑनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (होवा) की 2026-2029 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक सोमवार को सूद भवन में हुई। अध्यक्षता प्रधान सुभाष शर्मा ने की। बैठक में होवा चेयरमैन और वार्ड पार्षद भारत हितैषी, मुख्य संरक्षक एस के शर्मा, मुख्य मार्गदर्शक प्रेम लाल गुप्ता, महासचिव परवीन गुगलानी, वरिष्ठ उप प्रधान जी डी बत्रा, संरक्षक हरीश साहनी, संजय आहूजा, बाबू दलजीत सिंह, एस पी विज, कुसुम अरोड़ा, राजिंदर कांत, एन के खोसला समेत 36 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में सेक्टर की प्रमुख समस्याओं पर चर्चा हुई। सदस्यों ने डोर टू डोर कचरा उठान में आ रही दिक्कत, सीवरेज ब्लॉक, बरसाती पानी के जलभराव, बी-रोड्स की खराब हालत और मेन एंट्री पॉइंट्स पर सुरक्षा गेट लगवाने की मांग उठाई।

इस पर पार्षद भारत हितैषी ने कहा कि सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर कराया जाएगा। डोर टू डोर गार्बेज कलेक्शन को नियमित करवाने और सीवरेज ब्लॉकेज को दूर करने के लिए नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। सुरक्षा गेटों के प्रस्ताव को भी एस्टीमेट के साथ तैयार करवाया जा रहा है। प्रधान सुभाष शर्मा ने कहा कि नई टीम का फोकस सेक्टर को साफ-सुथरा और सुरक्षित बनाना है। पार्कों की देखरेख, पौधारोपण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जल्द अभियान शुरू किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने सेक्टर के विकास में एकजुट होकर सहयोग करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed