फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Residents of Ward-12 are distressed by broken roads, dilapidated parks, encroachments, and filth.

Panchkula News: वार्ड-12 में टूटी सड़कें, बदहाल पार्क, अतिक्रमण, गंदगी से लोग परेशान

Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Residents of Ward-12 are distressed by broken roads, dilapidated parks, encroachments, and filth.
कम्युनिटी सेंटर को तोड़कर नया निर्माण होना था लेकिन काम शुरू नहीं हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। वार्ड नंबर-12 में विकास कार्य ठप होने से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। टूटी सड़कों, बदहाल पार्कों, अतिक्रमण और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है।
क्षेत्रवासियों के अनुसार कॉलोनी की कई सड़कें लंबे समय से टूटी पड़ी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पार्कों में गंदगी के ढेर लगे हैं और रखरखाव के अभाव में उनकी हालत खराब हो चुकी है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बने पार्क उपेक्षा का शिकार हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि कम्युनिटी सेंटर को तोड़कर नया निर्माण किया जाना था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ। इससे सामाजिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन में परेशानी हो रही है। वहीं, क्षेत्र में बढ़ता अतिक्रमण और आवारा कुत्तों की समस्या भी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टरवासियों का आरोप है कि हाउस टैक्स सहित अन्य कर वसूले जा रहे हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं मिल रहीं। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द सड़कें दुरुस्त करवाने, पार्कों की सफाई, कम्युनिटी सेंटर का निर्माण शुरू करने और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।


अतिक्रमण से परेशानी
वार्ड नंबर-12 में रेहड़ी और दुकानदारों के अतिक्रमण से लोगों को परेशानी हो रही है। सड़कों से अतिक्रमण हटाकर यातायात सुचारु किया जाए।- सुरेश कुमार
सड़कों की हालत बेहद खराब
यहां सड़कों की हालत बेहद खराब है और अन्य सेक्टरों के मुकाबले विकास कार्य नहीं हुए। कम्युनिटी सेंटर का निर्माण भी अब तक शुरू नहीं हुआ, जिससे लोगों में नाराजगी है। - देविंदर धवन
गली में निकलना मुश्किल
लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या से लोग डरे हुए हैं। गली में निकलना मुश्किल हो गया है और गंदगी से समस्या और बढ़ रही है।” – टी.आर. शर्मा
अवैध कब्जों से लग रहा जाम
रेहड़ी-फड़ी वालों के अवैध कब्जों से खासकर शाम के समय सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। – अविनाश मेहता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed