फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   representative of Hooda and Abhay Chautalas Opposing the government : Digvijay

हुड्डा और अभय चौटाला के नुमाइंदे कर रहे सरकार का विरोध: दिग्विजय

Tue, 23 Mar 2021 09:55 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
representative of Hooda and Abhay Chautalas Opposing the government : Digvijay
चंडीगढ़। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला मिलकर एक साजिश के तहत सरकार के नुमाइंदों का अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से विरोध करवा रहे हैं। फरीदाबाद के गांव नरियाला की घटना ने इन दोनों नेताओं की साजिश का पर्दाफाश किया है।
विज्ञापन

यहां बात उन्होंने मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित इनसो के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश ने देखा कि कैसे पूर्व कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल और इनेलो जिला प्रधान आपस में हाथ से हाथ मिलाकर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यक्रम का विरोध कर रहे थे। जबकि फरीदाबाद, पलवल, पृथला में ग्रामीणों द्वारा दुष्यंत चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के लोग यह चाहते हैं कि पहले की तरह राज्य सरकार उनके बीच आकर उनकी समस्याएं सुनकर समाधान करे।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि आंदोलनरत किसान नेता गांधीवादी विचारधारा के साथ धरना-प्रदर्शन करते हुए अपनी मांग सरकार के आगे रख रहे हैं। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और इनेलो नेता अभय चौटाला अपनी कमजोरियां छुपाने के लिए इस आंदोलन का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिस पार्टी का देश में कोई नाम लेने वाला भी नहीं रहा, उस पार्टी के नेताओं का भी निरंतर यही प्रयास है कि कैसे किसानों के सहारे अपनी राजनीति सिद्ध की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed