फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Registration will be done till January 15 under Chief Minister Pragatisheel Samman Yojana

मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना के तहत 15 जनवरी तक पंजीकरण होंगे

Mon, 27 Dec 2021 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Registration will be done till January 15 under Chief Minister Pragatisheel Samman Yojana
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा प्रगतिशील किसानों को प्रेरित करने उनकी पहचान और सम्मानित करने व साथी किसानों को सर्वोत्तम कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई ‘मुख्यमंत्री प्रगतिशील सम्मान योजना’ के तहत पुरस्कारों के लिए किसान www.agriharyana.gov.in वेबसाइट पर 27 दिसंबर, 2021 से 15 जनवरी, 2022 तक अपना पंजीकरण करवा सकेंगे।
विज्ञापन

इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें कृषि फसलों से अधिक उत्पाद प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य गतिविधियां जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाऊ कृषि आदि अपनाना शामिल हैं। राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले किसान को पांच लाख रुपये नकद दिए जाएंगे। तीन-तीन लाख रुपये के दो द्वितीय पुरस्कार और एक-एक लाख रुपये के पांच तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 50-50 हजार रुपये के चार पुरस्कार प्रति जिलावार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed