फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recruitment scam: Congressmen gherao HPSC, police arrested leaders and released

भर्ती घोटाला : कांग्रेसियों ने एचपीएससी का किया घेराव, पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर छोड़ा

Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Recruitment scam: Congressmen gherao HPSC, police arrested leaders and released
लोक सेवा आयोग का घेराव करने पहुंचे कांग्रेसियों को गिरफ्तार करते पुलिसकर्मी। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। एचपीएससी भर्ती घोटाला, भ्रष्टाचार और अन्य मामलों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को हरियाणा लोक सेवा आयोग का घेराव किया। कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी विवेक बंसल और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को समझाने की कोशिश की कि वह शांतिपूर्ण तरीके से आयोग का घेराव करेंगे और किसी भी प्रकार से कानून को हाथ में नहीं लेंगे, लेकिन पुलिस ने विवेक बंसल, कुमारी सैलजा, रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कई विधायकों और नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन में बंद कर दिया। कुछ देर बाद सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

घेराव से पहले आयोजित बैठक को संबोधित कर विवेक बंसल ने कहा कि हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार के नीचे भ्रष्टाचार पनप रहा है। इतना बड़ा भर्ती घोटाला करके न केवल बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है, बल्कि उनका मखौल उड़ाया गया है। उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि इस भर्ती घोटाले में शासन तंत्र पूरी तरह से लिप्त है। उन्होंने जजपा और निर्दलीय विधायकों को चेताकर कहा कि भ्रष्टाचारी का साथ देने वाला भी उतना ही गुनहगार होता है, जितना भ्रष्टाचार करने वाला। कुमारी सैलजा ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्य विपक्षी दल होने के नाते हर मुद्दे को सड़क से सदन तक उठाती रही है, और उठाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कितने भी झूठे केस बना ले, पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि आज का ज्वलंत मुद्दा भर्ती घोटाला है, जिसने सभी घोटालों को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन और हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन भर्ती घोटालों का अड्डा बन गया है। सरकार के साथ सांठगांठ करके प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सबसे प्रतिष्ठित एचपीएससी एग्जिक्यूटिव से लेकर ग्रुप डी तक की परीक्षाएं रुपयों के बदले पास कराई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लाखों मेहनती बेरोजगार युवाओं की आशाओं पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि ये दोनों ही आयोग निष्पक्ष भर्ती करने में पूर्णतया अक्षम साबित हुए हैं, इसलिए इन दोनों आयोगों को अविलंब भंग करके नया कमीशन गठित होने चाहिए। कुमारी सैलजा ने सरकार पर आरोप लगाकर कहा कि पिछले सात सालों में इतनी भर्तियां नहीं हुईं जितने भर्ती घोटाले हुए हैं।
युवाओं के भविष्य की लगाई जा रही बोली
रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा के युवाओं के भविष्य को मंडी में बोली लगाकर बेचा जा रहा है। हरियाणा का हर लायक बेटा व बेटी अपने-आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। विधायक व कांग्रेस विधायक दल की पूर्व नेता किरण चौधरी ने कहा कि इस सरकार ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सरकारी नौकरियों में जमकर धांधली हो रही है। पूर्व मंत्री व पूर्व नेता कांग्रेस विधायक दल कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार के संरक्षण में हो रहे इन घोटालों के कारण बार-बार भर्तियां रद्द करके बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर कुठाराघात किया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन, विधायक प्रदीप चौधरी, डॉ. रघुबीर सिंह कादियान, शैली चौधरी, शमशेर सिंह गोगी, मोहम्मद इलियास, रेणु बाला, वरुण मुलाना, अमित सिहाग, शीशपाल केहरवाला, बीएल सैनी, चिरंजीव राव, चौ. मामन खान, नीरज शर्मा, कैप्टन अजय सिंह यादव, विरेंद्र राठौर, संजय छोक्कर, जयप्रकाश, सुशील इंदौरा, चरणजीत सिंह रोड़ी, रामकिशन गुज्जर, परमवीर सिंह, सुभाष बत्तरा, कृष्णमूर्ति हुड्डा, बिजेन्द्र कादियान, अत्तर सिंह सैनी, एमएल रंगा, चौ. अकरम खान, जसबीर मलौर, चौ. लहरी सिंह, बंता राम बाल्मीकि, धर्मपाल सांगवान, रोहित जैन, सुधा भारद्वाज, डॉ. पूनम चौहान, लाल बहादुर खोवाल, राकेश तंवर, कृष्ण सातरोड़, निलय सैनी, कपिल खेतरपाल, उपेन्द्र कौर आहलुवालिया, रविन्द्र रावल, मनवीर कौर गिल, सतविंद्र सिंह टिम्मी, अनंत दहिया, रणधीर पनिहार, रामनिवास राड़ा, निर्मल चौहान, वेणु सिंगला अग्रवाल, विजय प्रताप सिंह, डॉ. नवजोत कश्यप पंवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed