{"_id":"6b00abdf295bb69f910ec4e8","slug":"record-of-recruitment-process-sought-from-the-secretary-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-1178902-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सचिव से भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सचिव से भर्ती प्रक्रिया का रिकॉर्ड तलब
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में पीसीएस भर्ती को लेकर अब सवाल सिर्फ परीक्षा की कथित गड़बड़ियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पंजाब लोक सेवा आयोग (पीपीएससी) की पूरी चयन प्रक्रिया पर उठ रहे हैं। जिस भर्ती में 85 हजार से अधिक युवाओं ने आवेदन किया, उसमें प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा कराने के बाद अभ्यर्थियों की पात्रता जांचने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है।
मुख्य परीक्षा का परिणाम चार नवंबर को घोषित किया गया जबकि आवेदनों की जांच 18 नवंबर को किए जाने का आरोप है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीपीएससी के सचिव से पूरी भर्ती का रिकॉर्ड तलब किया है। जस्टिस संदीप मौदगिल ने निर्देश दिया कि रिकॉर्ड 23 नवंबर को शाम पांच बजे तक सीलबंद लिफाफे में हाईकोर्ट के सचिव के पास जमा कराया जाए। मामले की अगली सुनवाई 16 दिसंबर को होगी।
याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के बाद आवेदन पत्रों की जांच की गई। इससे ऐसे उम्मीदवारों के भी परीक्षा में शामिल होने और आगे बढ़ने की आशंका पैदा हुई, जिनकी पात्रता पर पहले ही फैसला हो जाना चाहिए था। खेल श्रेणी के 361 अभ्यर्थियों को दी गई छूट पर भी आपत्ति जताई गई है। ब्यूरो