{"_id":"686985b82ff45e245a0c0223","slug":"reconstruction-work-of-the-ancient-shri-kali-mata-mandir-building-started-in-august-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-124357-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अगस्त में शुरू प्राचीन श्री काली माता मंदिर के भवन का नवनिर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अगस्त में शुरू प्राचीन श्री काली माता मंदिर के भवन का नवनिर्माण कार्य
विज्ञापन
कालका। प्राचीन श्री काली माता मंदिर के भवन का नवनिर्माण कार्य अगस्त में शुरू हो जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इसको लेकर गत दिनों पहले मंदिर में सोइल टेस्टिंग के लिए मशीन भी लगाई गई थी, अब सोइल टेस्टिंग के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बता दें कि चैत्र नवरात्र के दौरान 4 अप्रैल को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंदिर के नवनिर्माण के कार्य का शिलान्यास किया था। मंदिर से मिली जानकारी के अनुसार 4 करोड़ 30 लाख की लागत से मंदिर भवन का नवनिर्माण होगा।
मंदिर परिसर को देंगे काॅरिडोर का रूप
मंदिर भवन के नवनिर्माण का कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा होगा। पहले चरण में मंदिर के पुराने भवन को डिमोलिश किया जाएगा। वहीं दूसरे चरण में नवनिर्माण का कार्य होगा। गर्भगृह से छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। मंदिर परिसर को एक काॅरिडोर के रूप में बनाएंगे। मंदिर के गुंबद को अष्टधातु से निर्मित किया जाएगा और उसके ऊपर एक माता का झंडा भी लगाया जाएगा। मंदिर के प्रवेश द्वार को भी भव्य रूप दिया जाएगा।
मंदिर के भव्य स्वरूप से आध्यात्मिक अनुभव महसूस होता है
रोजाना मंदिर में शीश नवाने पहुंचता हूं। मां काली की शहर पर विशेष कृपा है। मंदिर का भव्य स्वरूप की कल्पना कर शरीर में एक विशेष प्रकार का आध्यात्मिक अनुभव महसूस होता है। - विक्की कोहली, समाजसेवी।
विज्ञापन
अगस्त मेंं काम शुरू करवा दिया जाएगा
एचएसवीपी द्वारा सॉइल टेस्टिंग करवाई गई है। अगस्त में भूमि पूजन के बाद मंदिर भवन के नवनिर्माण का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।- पृथ्वीराज, सचिव प्राचीन श्री काली माता मंदिर।