फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Recognition of CTET as HTET, Competition will more increase in teacher recruitment

सीटेट पास भी बन सकेंगे हरियाणा में शिक्षक

Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Recognition of CTET as HTET, Competition will more increase in teacher recruitment
चंडीगढ़। सीटेट (केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा) पास युवा भी अब हरियाणा में शिक्षक बन सकेंगे। प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने सीटेट को एचटेट (हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा) और एसटेट (राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा) के समान मान्यता दे दी है।
विज्ञापन

विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. महावीर सिंह ने बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। 6 सितंबर को ही यह निर्णय ले लिया था, जिसे 29 सितंबर से लागू माना जाएगा। अब सीटेट पास युवा प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक व टीजीटी के पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। विभाग उनके आवेदनों को स्वीकृति देगा। इससे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग, स्कूल शिक्षा बोर्ड इत्यादि को अवगत करा दिया गया है। अब तक प्रदेश में सीटेट को मान्यता नहीं थी। इसलिए सीटेट पास अभ्यर्थी प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक व टीजीटी पद पर नियुक्ति के लिए आवेदन नहीं कर पाते थे। ताजा फैसले से लाखों युवाओं को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

सीटेट के 15वें संस्करण की परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। यह 13 जनवरी 2022 तक चलेगी। वेबसाइट के लिए परीक्षा के लिए 19 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की अंतिम तारीख 20 अक्तूबर है। पूरे देश में यह परीक्षा 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed