फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Rajya Sabha Elections: Biennial election schedule for the Council of States from Punjab announced

राज्यसभा चुनाव: पंजाब से राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित

Mon, 14 Mar 2022 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 01:53 AM IST
विज्ञापन
Rajya Sabha Elections: Biennial election schedule for the Council of States from Punjab announced
चंडीगढ़। पंजाब राज्य से चुने गए राज्यसभा के पांच सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त होने वाला है। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने पंजाब राज्य से राज्यों की परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। पंजाब राज्य से चुने गए सुखदेव सिंह, प्रताप सिंह बाजवा, श्वेत मलिक, नरेश गुजराल और शमशेर सिंह दुलो सहित राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल 9 अप्रैल, 2022 को समाप्त हो जाएगा। 14 मार्च को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एस करुणा राजू ने रविवार को कहा कि अधिसूचना जारी करने की तिथि 14 मार्च है। नामांकन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च होगी, जबकि नामांकन की जांच 22 मार्च को की जाएगी। उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 24 मार्च निर्धारित की गई है। मतदान की तिथि 31 मार्च को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगी। मतगणना भी उसी दिन शाम 5 बजे होगी। चुनाव 2 अप्रैल से पहले पूरा हो जाएगा। डॉॅ. राजू ने बताया कि नामांकन पत्र सचिव, पंजाब विधानसभा, चंडीगढ़, जो राज्यसभा चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर हैं, के पास सुबह 11 से दोपहर 3 बजे के बीच किसी भी दिन दाखिल किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed