फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Raid: Before Republic Day, CM Flying recovered weapons from Kalka

छापा : गणतंत्र दिवस से पहले सीएम फ्लाइंग ने कालका से बरामद किए हथियार

Thu, 20 Jan 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Raid: Before Republic Day, CM Flying recovered weapons from Kalka
कालका के गांव से सीएम फ्लाइंग ने छापा मारकर अवैध हथियार बरामद किए हैं। - फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। गणतंत्र दिवस से छह दिन पूर्व सीएम फ्लाइंग ने कालका से भारी मात्रा में हथियारों सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। सीएम फ्लाइंग ने सीआईडी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह के नेतृत्व में बुधवार की देर शाम कालका के गांव टगरा कलीराम के एक घर में छापा मारकर भारी मात्रा में हथियार बरामद किया। इंसपेक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर ने सूचना दी थी कि गांव टगरा कलीराम में एक घर में भारी मात्रा में हथियार छिपाकर रखा है।
विज्ञापन

टीम ने देर शाम छापा मारकर मौके से एक आरोपी को काबू कर लिया। टीम ने एक पिस्टल, दो मैगजीन,16 राउंड पिस्टल कारतूस, एक 12 बोर बंदूक, 4 राउंड बंदूक के, 4 कारतूस, एक 47 के, दो गंडासियां, तीन तलवारें, दो खुखरी बरामद की। पुलिस ने मौके से आरोपी तरविंद्र निवासी टगरा कलीराम को काबू कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग ने आरोपी के खिलाफ कालका थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि इतने हथियार रखने के पीछे आरोपी की मंशा क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed