{"_id":"68ed2c982cf5029ddd08a2de","slug":"punjab-to-promote-modern-agricultural-techniques-in-collaboration-with-argentina-panchkula-news-c-16-1-knl1001-844268-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: अर्जेंटीना के सहयोग से आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देगा पंजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: अर्जेंटीना के सहयोग से आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देगा पंजाब
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब में अर्जेंटीना के सहयोग से आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि को लाभदायक व्यवसाय बनाने के लिए पंजाब और अर्जेंटीना मिलकर काम करेंगे।
अर्जेंटीना के सेंट्रो एग्रो-टेक्निको रीजनल के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की। इस संस्थान के शिक्षक और विद्यार्थी पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना के अध्ययन दौरे पर आए हुए हैं। इस दाैरान सीएम मान ने कहा कि अर्जेंटीना की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है। विशेषकर पशुपालन और अनाज उत्पादन के क्षेत्र में अर्जेंटीना दुनिया के अग्रणी खाद्य उत्पादक देशों में से एक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह साझेदारी दोनों क्षेत्रों के लिए लाभदायक साबित होगी क्योंकि कृषि दोनों की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। पंजाब और अर्जेंटीना कृषि क्षेत्र में मिलकर काम कर सकते हैं ताकि पारस्परिक सहयोग को और प्रोत्साहन मिले। अर्जेंटीना और पंजाब दोनों ही कृषि से संबंधित समान चुनौतियों और समाधान का सामना करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह द्विपक्षीय सहयोग कृषि को लाभकारी और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।