फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab teachers will take training in maths formulas

चंडीगढ़ : गणित के फार्मूलों का प्रशिक्षण लेंगे पंजाब के शिक्षक, विभाग ने बनाया शेड्यूल

Sat, 07 Aug 2021 01:45 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Punjab teachers will take training in maths formulas
चंडीगढ़। गणित के कठिन सवालों को हल करने के लिए सरकारी स्कूलों के शिक्षक फार्मूलों का प्रशिक्षण लेंगे। शिक्षा विभाग ने सभी स्कूलों के गणित विषय के शिक्षकों को प्रशिक्षण देने का शेड्यूल बना लिया है। 9 से 13 अगस्त तक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि छठी से 12वीं कक्षा तक पढ़ते सभी विद्यार्थियों को व्यक्तिगत अभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत गणित विषय की ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। इस संबंधी गणित को पढ़ाने वाले शिक्षकों को विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिलाया गया था। इस प्रोग्राम के सफल संचालन और अध्यापकों की शंकाएं दूर करने के लिए विभाग द्वारा जूम लिंक द्वारा प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विद्यार्थियों को गणित की कठिन धारणाओं को सरल रूप में समझाने के लिए कारगर विधियों के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण में ‘राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2021’ में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए विषय की बारीकियों के बारे में भी विचार-विमर्श किया जाएगा। राज्य शिक्षा अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद द्वारा जारी किए शेड्यूल अनुसार 9 अगस्त को अमृतसर, शहीद भगत सिंह नगर और मानसा, कपूरथला, बरनाला के अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। 10 अगस्त को संगरूर, श्री मुक्तसर साहिब, फरीदकोट, रूपनगर के, 11 अगस्त को होशियारपुर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, एसएएस नगर, मोगा के, 12 अगस्त को जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, पटियाला, पठानकोट के और 13 अगस्त को लुधियाना, गुरदासपुर, तरनतारन जिलों के अध्यापकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। इस ट्रेनिंग में प्रत्येक जिले के 500 अध्यापक हिस्सा लेंगे। प्रशिक्षण का समय प्रत्येक दिन सुबह 10 से 11 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed