फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Coronavirus, Punjab's first step to deal with misleading information, cup covid 19 portal ready,

कोरोनाः भ्रामक सूचना से निपटने को पंजाब का पहला कदम, तैयार हुआ 'कप कोविड 19' पोर्टल

Wed, 29 Apr 2020 10:06 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 29 Apr 2020 10:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Punjab's first step to deal with misleading information, cup covid 19 portal ready,
सांकेतिक तस्वीर
कोविड-19 को लेकर सोशल मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से फैल रहे भ्रामक प्रचार से निजात दिलवाने के लिए सेट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ पंजाब (बठिंडा) ने ऐतिहासिक कार्य किया है। यूनिवर्सिटी का दावा है कि कप कोविड 19 के नाम से तैयार किए गए पोर्टल के माध्यम से कोविड के संदर्भ में आप सही सूचना प्राप्त कर सकते हैं। संकट के दौर मेें सूचना और सूचना के स्रोत का सही होना बहुत आवश्यक है। इस उद्देश्य से पोर्टल को तैयार किया गया है।
विज्ञापन


उदाहरण के तौर पर लॉकडाउन के इस दौर में एल्कोहल को लेकर तरह तरह की भ्रांतियां हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा का विषय है। ऐसे में तथ्यों के आधार पर सच जानने के लिए आप इस पोर्टल का सहारा ले सकते हैं। यहां रिसर्च के साथ तैयार डाटा आपको मिल जाएगा। डाटा से संबंधित अन्य पोर्टल के लिंक भी यहंा मौजूद हैं। जो कि मुफ्त है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने यह पोर्टल खासकर उन लोगों को ध्यान में रख कर बनाया है। जो रिसर्च के कार्य से जुड़े हैं। स्टाफ का मानना है कि इस वायरस पर रिसर्च बहुत जरूरी है, जिससे भविष्य में आने वाली महामारियों से निपटने के लिए हम तैयार रहें। इस दौर में मीडिया, शोधकर्ताओं, वैज्ञानिकों और ब्यूरोक्रेटस को यहां से सही सूचना और सही मैटीरियल मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय ने यह पोर्टल फेक न्यूज पर रिसर्च करने के बाद ही तैयार किया है। मसलन यदि आप कोई वीडियो या लिखित सामग्री सोशल मीडिया पर देख रहे हैं, तो उससे संबंधित सही तथ्य आपको इस पोर्टल के माध्यम से मिल जाएंगे।


यह पोर्टल वैज्ञानिकों को कोविड-19 के बारे में अनुसंधान में सहयोग करेगा। पोर्टल मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा अनुमोदित प्रामाणिक ई लर्निंग सामग्री की संपूर्ण जानकारी प्रदान करके छात्रों की भी मदद करेगा।
आरके कोहली, वाइस चांसलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed