{"_id":"60186b9a8ebc3e2c3d40bf21","slug":"punjab-issued-helpline-number-112-for-missing-people-in-delhi-bureau-news-pkl402580584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब ने दिल्ली में लापता लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 112","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब ने दिल्ली में लापता लोगों के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर 112
विज्ञापन
चंडीगढ़। गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान पंजाब के 100 से अधिक व्यक्तियों के लापता होने की घटना पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को एक ‘हेल्पलाइन नंबर 112’ का एलान किया। इस नंबर पर लापता लोगों के बारे में जानकारी दी जा सकती है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के एडवोकेट जनरल की तरफ से 70 वकील नियुक्त किए गए हैं, जो राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस केसों का सामना कर रहे किसानों को मुफ्त कानूनी सहायता मुहैया करवाएंगे।
लापता लोगों को ढूंढने में अपनी सरकार द्वारा हरसंभव मदद मुहैया करवाने का भरोसा देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर उनके कैबिनेट साथियों ने केंद्रीय गृृह मंत्री के साथ मुलाकात की है और वह निजी तौर पर भी केंद्रीय गृृह मंत्रालय के साथ ऐसे लापता किसानों/व्यक्तियों का मामला उठाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे दिल दिल्ली की सरहदों पर अपने हकों के लिए लड़ रहे किसानों के साथ हैं। उन्होंने पंजाब निवासियों को ट्रैक्टर रैली के दौरान लापता हुए किसी भी व्यक्ति, यहां तक कि ऐसे व्यक्ति जिनके संदर्भ में अभी तक केस दर्ज भी नहीं हैं, को तुरंत 112 नंबर पर डायल करने की अपील की।
सोमवार को वर्चुअल समागम के दौरान विभिन्न गांवों के सरपंचों ने इस मसले पर चिंता जाहिर की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लापता व्यक्तियों को ढूंढने के लिए जो भी संभव हुआ, करेंगे। उन्होंने कहा कि हम इनकी सूचना हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं और इन व्यक्तियों की घर वापसी को यकीनी बनाएंगे।
विज्ञापन
दिल्ली में 89 हिरासत में, 38 एफआईआर दर्ज : नंदा
एडवोकेट जनरल अतुल नन्दा ने खुलासा किया कि गणतंत्र दिवस की हिंसा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस द्वारा जिन पर केस दर्ज किए गए हैं, उनको कानूनी सहायता देने के लिए 70 वकीलों की टीम तैयार की है। उन्होंने बताया कि यह जानकारी मिली है कि दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के 89 व्यक्तियों को हिरासत में लिया है और हिंसा के संबंध में 38 एफआईआर दर्ज की है।