फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab government fails to make law and order in the state: Chugh

राज्य में कानून व्यवस्था बनाने में पंजाब सरकार फेल : चुघ

Mon, 28 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Punjab government fails to make law and order in the state: Chugh
चंडीगढ़। भाजपा के कार्यक्रमों में तोड़फोड़ किए जाने और मोबाइल टावरों की बिजली काटे जाने की घटना पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने इन घटनाओं पर कैप्टन सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। कैप्टन अमरिंदर ने ‘अर्बन नक्सली’ तत्वों को उत्पात मचाने की खुली छूट दे दी है।
विज्ञापन

भाजपा महासचिव तरुण चुघ ने चंडीगढ़ पार्टी मुख्यालय में रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री भी राज्य की कानून व्यवस्था को चौपट करने के लिए उपद्रवी तत्वों के साथ मिल गए हैं, और राज्य में भय व आतंक का माहौल तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में एक बार फिर सड़क यातायात और रेलवे परिवहन रोकने की कई घटनाएं होनी शुरू हो गई हैं। पंजाब पुलिस यह सब देखते हुए भी मूकदर्शक बनी हुई है। सरकार यह सब कुछ सोची समझी रणनीति के तहत कर असामाजिक तत्वों को बढ़ावा देने में लगी हुई है।
विज्ञापन

कैप्टन को लिखी भाजपा ने चिट्ठी
प्रदेश भाजपा महासचिव डॉ. सुभाष शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था व चिंताजनक हालात को देख कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पत्र लिख कर चिंता जताई है। उन्होंने पत्र में लिखा कि राज्य पहले से ही एक मुख्यमंत्री के रूप में आपकी विफलता की कीमत चुका रहा है, लेकिन अब आपराधिक तत्वों को आपके संरक्षण और राजनीतिक विरोधियों के विरुद्ध हिंसात्मक कार्रवाईयां पंजाब को काले दिनों में वापस खींच रहे हैं। पंजाब हिंसा का एक और दौर नहीं झेल सकता। कैप्टन राज्य पर शासन करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed