{"_id":"62c9dfb5cb823859081be88f","slug":"punjab-congress-accuses-bjp-of-colluding-with-terrorists-bureau-news-pkl4561116101","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब कांग्रेस ने भाजपा पर आतंकियों से साठगांठ के लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब कांग्रेस ने भाजपा पर आतंकियों से साठगांठ के लगाए आरोप
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस ने भाजपा पर आतंकवादियों और अपराधियों के साथ साठगांठ के गंभीर आरोप लगाए हैं। चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में बुलाई प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश अध्यक्ष राजा वडि़ंग और अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रवक्ता देवाशीष जरारिया ने कहा कि देश में एक के बाद एक घटनाओं में जिस तरह से आतंकियों और अपराधियों के तार भाजपा से जुड़े हैं, उस पर सवाल उठाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद की आड़ में देश के साथ घिनौना खेल कर रही है।
इन नेताओं ने कहा कि उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या के आरोपियों में से एक मोहम्मद रियाज अटारी भाजपा का कार्यकर्ता निकला। उसने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि रियाज राजस्थान विधानसभा में भाजपा नेता और पूर्व मंत्री गुलाब चंद कटारिया के दामाद व पूर्व पार्षद चांडालिया की फैक्टरी में काम करता था। वह भाजपा के कई कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दिखाई देता रहा है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों में से एक तालिब हुसैन शाह भाजपा का वर्कर था। उसके कई वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ-साथ गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी फोटो सार्वजनिक हुए हैं।
जरारिया ने कहा कि जब उसे पकड़ा गया, तो वह पवित्र अमरनाथ तीर्थयात्रा पर तीर्थयात्रियों पर हमला करने की योजना बना रहा था। उन्होंने आगे कहा कि मीडिया रिपोर्टों से यह भी पता चला है कि महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश कोहली की हत्या के कथित मास्टरमाइंड इरफान खान के निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा के साथ संबंध थे। राजा वडि़ंग ने कहा कि राणा दंपती का भाजपा से क्या संबंध है, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि हम आपसे भाजपा के खोखले राष्ट्रवाद को पहचानने का आग्रह करते हैं। इस मौके पर उन्होंने मीडिया को मोहम्मद रियाज और तालिब हुसैन के भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी जारी किए।