फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Punjab cabinet meeting postponed till Sunday

पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक रविवार तक टली

Fri, 05 Nov 2021 10:21 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Punjab cabinet meeting postponed till Sunday
पंजाब मंत्रिमंडल की शनिवार 6 नवंबर को होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। अब यह बैठक अगले दिन 7 नवंबर रविवार को दोपहर 12 बजे पंजाब सचिवालय में होगी। माना जा रहा था कि मंत्रिमंडल की इस बैठक में राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर लागू वैट की दरों को घटाने का फैसला ले सकती है, लेकिन अब यह मामला और एक दिन के लिए टल गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि राज्य के वित्त मंत्री बीते साढ़े चार साल के दौरान इन मुद्दों पर हमेशा खजाना खाली होने का हवाला देते रहे हैं। इसे देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि शनिवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक भी इसी वजह से स्थगित हुई है, क्योंकि वैट दरें घटाने पर सरकार में सहमति नहीं बन सकी है। वर्तमान में पंजाब में पेट्रोल की कीमत 105.92 रुपये और डीजल की कीमत 89.58 रुपये प्रति लीटर है, जो केंद्र सरकार द्वारा दोनों वस्तुओं पर क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये एक्साइज दर में कटौती के बाद लागू हुई है।
विज्ञापन

वहीं पंजाब से सटे हरियाणा, चंडीगढ़ और हिमाचल ने केंद्र के फैसले के बाद अपने-अपने राज्य में वैट दरों में भी कटौती की है, जिसके चलते हिमाचल में पेट्रोल 94.47 रुपये व डीजल 79.83 रुपये प्रति लीटर, हरियाणा में पेट्रोल 96.06 रुपये व 80.90 रुपये प्रति लीटर और चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.23 रुपये व डीजल 86.53 रुपये लीटर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैट से पंजाब को मुनाफा ही मुनाफा
पंजाब सरकार को पेट्रोल व डीजल पर वैट से हो रही आमदनी के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो राज्य सरकार को इस साल अप्रैल से सितंबर तक इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री से 3776 करोड़ की आमदनी हुई है। यह आमदनी पिछले साल की आमदनी के मुकाबले 1439 करोड़ रुपये ज्यादा है। पिछले साल राज्य सरकार को इस अवधि के दौरान 2237 करोड़ रुपये की आमदनी हुई थी।

खास बात यह भी है कि कोविड से उभरी राज्य सरकार को सबसे ज्यादा आमदनी पेट्रोल और डीजल से ही हुई है। अब राज्य सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोल-डीजल पर वैट से 6027 करोड़ रुपये की आमदनी का लक्ष्य तय किया है, और बीते नौ महीनों के दौरान 3776 करोड़ रुपये की कमाई हो भी चुकी है। लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज दरों को घटाकर पंजाब सरकार के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी है। राज्य सरकार अगर अब वैट दरों में कटौती करती है तो उसे राजस्व की बड़ी हानि होगी। लेकिन वैट दरें घटाना राज्य सरकार की मजबूरी भी बन चुकी है, क्योंकि कांग्रेस सरकार किसान आंदोलन का समर्थन भी कर रही है और डीजल कृषि क्षेत्र की एक बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed