फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Public participation will be ensured in Amrit Mahotsav, committee will be formed

अमृत महोत्सव में सुनिश्चित होगी जनभागीदारी, बनेगी समिति

Sat, 20 Mar 2021 02:13 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
Public participation will be ensured in Amrit Mahotsav, committee will be formed
चंडीगढ़। 15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जाने वाले ‘अमृत महोत्सव’ में हरियाणा सरकार जनभागीदारी सुनिश्चित करेगी। इसकी व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मुख्य सचिव विजय वर्धन ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन

17 माह तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान सभी विभाग ऐसे अनुकरणीय कार्यक्रम करेंगे, जिनमें देश की आजादी से लेकर वर्तमान समय तक विकास के सफर की झलक दिखाई दे। उन्होंने मैराथन महोत्सव के लिए अधिकारियों की एक समिति बनाने के भी निर्देश दिए। यह समय-समय पर तैयारियों की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग भारत की स्वतंत्रता की खातिर बलिदान व योगदान देने वाले उन योद्घाओं को ढूंढने का प्रयास करेगा, जिनका अभी तक इतिहास में जिक्र न हो पाया हो। देश की आजादी से लेकर अभी तक राष्ट्र की सीमा सुरक्षा या देश में शांति बनाए रखने में भूमिका निभाने वाले सेना व अर्ध-सैनिक बल के वीर, शहीदों की जीवनयात्रा पर चलचित्र बनाकर विभिन्न समारोह या कार्यक्रमों में प्रदर्शित किए जाएंगे। स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े व्यक्तियों या अन्य तथ्यों की खोजबीन के लिए अगर आवश्यकता हो तो इतिहास से जुड़े प्रसिद्घ युवा स्कॉलर की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने महोत्सव से संबंधित गतिविधियों के लिए स्कूल व कालेज से लेकर यूनिवर्सिटी एवं तकनीकी संस्थाओं के युवाओं को जोड़ने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को गतिविधियों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही हिपा के प्रशिक्षण कोर्स में अमृत महोत्सव की कैप्सूल क्लास लगाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed