फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   PSPCL accounts officer suspended

Panchkula News: पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी को किया निलंबित

Thu, 29 Aug 2024 06:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:35 AM IST
विज्ञापन
PSPCL accounts officer suspended
चंडीगढ़। पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सहायक इंजीनियर को ब्लैकमेल करने और उससे रिश्वत मांगने के आरोप में फरीदकोट में तैनात पीएसपीसीएल के लेखा अधिकारी (एओ) अमित सेतिया को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि कर्मचारी अमित सेतिया फरीदकोट में लेखा अधिकारी फील्ड के पद पर तैनात थे। वह पीएसपीसीएल के सहायक इंजीनियर, उपमंडल अधिकारी को ब्लैकमेल कर रहे थे। बिजली के अनधिकृत प्रयोग संबंधी केस से उसको बाहर रखने के लिए सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहे थे। मंत्री ने बताया कि आरंभिक जांच के बाद शिकायत के साथ भेजी गई वीडियो क्लिप की जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ कि अमित सेतिया बिजली के अनधिकृत उपयोग से संबंधित मामले में सहायक इंजीनियर से रिश्वत की मांग कर रहा था। यही कारण है कि जांच के आधार पर सेतिया को निलंबित कर दिया गया है और पूरी जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed