{"_id":"61bcec49dbaa9a17972888b7","slug":"protest-against-paid-parking-five-day-sit-in-of-rwa-from-today-decision-taken-in-joint-meeting-of-action-committee-of-sector-20-trade-board-pkl-office-news-pkl436408462","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड पार्किंग का विरोध : आज से आरडब्ल्यूए का पांच दिवसीय धरना, सेक्टर-20 व्यापार मंडल के एक्शन कमेटी की हुई संयुक्त मीटिंग में लिया गया निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड पार्किंग का विरोध : आज से आरडब्ल्यूए का पांच दिवसीय धरना, सेक्टर-20 व्यापार मंडल के एक्शन कमेटी की हुई संयुक्त मीटिंग में लिया गया निर्णय
विज्ञापन
पंचकूला। पेड पार्किंग और ग्रीन बेल्ट की कटिंग के विरोध में सेक्टर-20 आरडब्ल्यूए का पांच दिवसीय धरना शनिवार से शुरू होगा। प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को सेक्टर-20 के व्यापार मंडल के एक्शन कमेटी की संयुक्त मीटिंग हुई। इसमें व्यापार मंडल के अनिल बांसल, संदीप, राकेश, मनोज सिंगला, उदित मेंहदीरता, अंकुर जैन, परवीन गुप्ता, बलविंदर शर्मा, अखिलेश, प्रकाश, जेपी जैन, रेजुल गर्ग और सुनंदा ने हिस्सा लिया। आरडब्ल्यूए प्रधान केके जिंदल, उपप्रधान योगिंदर कवात्रा, बीबी शर्मा, महासचिव अविनाश मालिक, वित्तसचिव विद्याव्रत पीपली, संयुक्त सचिव केके जेटली शामिल हुए।
मीटिंग में सर्वसम्मति से सेक्टर में पेड पार्किंग लगाने और ग्रीन बेल्ट को उजाड़ कर आशियाना फ्लैट बनाने के निर्णय को वापस लेने की मांग की जाएगी। आरडब्ल्यूए के प्रधान केके जिंदल, उप प्रधान योगिंदर क्वात्रा, महासचिव अविनाश मालिक ने बताया कि सेक्टर निवासी दोनों मुद्दों पर पांच महीने से संबंधित विभाग को ज्ञापन भेज रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई रिस्पांस नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि धरना प्रदर्शन 18 से 22 दिसंबर तक चलेगा। आरडब्ल्यूए के प्रवक्ता केके जिंदल और मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि यदि प्रशासन ने पेड पार्किंग के फैसले को वापस नहीं लिया और सेक्टर की ग्रीन बेल्ट को उजाड़ना बंद न किया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के आखिरी दिन 22 दिसंबर को अगले एक्शन की घोषणा की जाएगी। सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसके नैय्यर ने भी आरडब्ल्यूए को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि शहर के अंदर की मार्केट में पेड पार्किंग को लागू करना गलत है। यदि किसी कारणवश पेड पार्किंग को लगाना है तो उसे विकसित करना चाहिए था। इस मामले को लेकर वह भी कई बार पत्र लिख चुके हैं।