फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against dumping of garbage, warned of encirclement

Panchkula News: कचरा गिराने का विरोध, घेराव की दी चेतावनी

Sat, 17 Dec 2022 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Protest against dumping of garbage, warned of encirclement
पिंजौर। नगर परिषद कालका अभी तक डंपिंग ग्राउंड के लिए जगह सुनिश्चित नहीं कर पाया है। इस कारण सफाई कर्मचारी जगह-जगह कचरा डंप कर रहे हैं। अब लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सफाई कर्मचारी नगर परिषद के वार्ड-18 में गांव रामपुर सियुड़ी के पास शहर का कचरा डालने पहुंचे तो गांव और कबीर मंदिर से जुड़े लोगों ने आपत्ति जताकर इसका विरोध किया। इस दौरान लोगों ने रास्ते में पत्थर और वाहन रखकर कचरा फेंकने आ रहे वाहनों को वापस भेज दिया।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि जहां कचरा गिराया जा रहा है उसके समीप ही कबीर मंदिर भी है। इससे श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद अपनी मनमानी कर जहां-तहां कचरा गिरा रहा है, यह गलत है। कम से कम कचरा ऐसी जगह गिराएं जहां आबादी या धार्मिक स्थान न हो। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के आसपास कचरा गिराने से कई प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका है। इससे पूरे गांव का वातावरण भी दूषित हो गया है। सतगुरु कबीर आध्यात्मिक केंद्र इस्लाम नगर पिंजौर से जुड़े श्रद्धालु हरदेव, आरके भाटिया, गणपति ने बताया कि मंदिर के समीप यदि कूड़ा कचरा गिराया जाएगा तो उनकी धार्मिक भावनाएं आहत होंगी। नप चेयरमैन कृष्ण लाला लांबा का कहना है कि आठ दस दिन के भीतर कचरे को हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा कचरे से भरी गाड़ियों को कचरा गिराने से रोक दिया है। यदि नगर परिषद के अधिकारी नहीं माने तो इसके लिए वे नगर परिषद कार्यालय और चेयरमैन के घर का भी घेराव करेंगे। इस मौके पर गांव वासी नंबरदार दरबरा सिंह कुलदीप सिंह राहुल धर्म सिंह तारा सिंह श्री राम सुखदेव सिंह सहित भारी संख्या में गांववासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed