फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Protest against direct recruitment of SMO, two-hour pendown strike on November 25

Panchkula News: सीधे एसएमओ की सीधी भर्ती का विरोध, 25 नवंबर को दो घंटे पेनडाउन हड़ताल

Sun, 16 Nov 2025 12:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Protest against direct recruitment of SMO, two-hour pendown strike on November 25
पंचकूला। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) की ऑनलाइन बैठक शनिवार को हुई। बैठक में एसोसिएशन ने सरकार की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) की सीधी भर्ती रोकने और एचसीएमएस डॉक्टरों को संशोधित एश्योर्ड कॅरिअर प्रोग्रेशन(एसीपी) संरचना प्रदान न करने के मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक में एचसीएमएस राज्य प्रधान राजेश ख्यालिया सहित पंचकूला और अन्य जिलों के प्रधान ऑनलाइन शामिल हुए। सदस्यों ने मांग की कि 20 नवंबर तक मुख्यमंत्री और गृहमंत्री इस मामले में बैठक कर समाधान निकालें।
विज्ञापन

यदि समस्या का हल नहीं निकला तो 25 नवंबर को दो घंटे की पेनडाउन स्ट्राइक की जाएगी। इसके बाद भी समाधान नहीं आया तो 30 नवंबर को ओपीडी, इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सुविधाओं को पूरी तरह बंद कर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने कहा कि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पहले निर्देश दिए थे कि डायरेक्ट एसएमओ भर्ती बंद की जाए लेकिन इसे दोबारा शुरू कर दिया गया। उनकी मांग है कि इसे फिर से बंद किया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed