फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Prioritize Public Transport in Daily Life: Manohar Lal

दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन को दें प्राथमिकता : मनोहर लाल

Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Prioritize Public Transport in Daily Life: Manohar Lal
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण और ईंधन की बचत का संदेश देते हुए जनता से दैनिक जीवन में सार्वजनिक परिवहन के अधिक से अधिक उपयोग की अपील की। पंचकूला में भाखड़ा व्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उन्होंने कम से कम सरकारी वाहनों का उपयोग करने का संकल्प दोहराया।
समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग को बढ़ावा देना समय की मांग है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को स्वयं उदाहरण प्रस्तुत कर समाज को एक सकारात्मक संदेश देना चाहिए। मनोहर लाल ने लोगों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में सहभागी बनें और निजी वाहनों की जगह सार्वजनिक परिवहन को तरजीह दें।
विज्ञापन


सादगी का परिचय देते हुए केंद्रीय मंत्री आज दिल्ली से रेल मार्ग के जरिए पंचकूला पहुंचे। उल्लेखनीय है कि वे लंबे समय से दिल्ली से अपने लोकसभा क्षेत्र करनाल और हरियाणा प्रवास के दौरान सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करते रहे हैं। आज भी वे अपने स्टाफ के साथ भारतीय रेल में सामान्य यात्रियों की तरह यात्रा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed