फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparations complete for International Yoga Day celebrations

Panchkula News: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह की तैयारियां पूरी

Sat, 20 Jun 2026 02:18 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete for International Yoga Day celebrations
पंचकूला। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय योग समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को परेड ग्राउंड में योग रिहर्सल आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। उपायुक्त सतपाल शर्मा, डीसीपी सृष्टि गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा पुलिस और आईटीबीपी के जवान भी हिस्सा लेंगे। विदेशी मेहमानों की सुविधा और समन्वय के लिए विशेष लायजन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 200 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे, जबकि पंचकूला पुलिस के लगभग 500 जवान स्वयं योग कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे। उन्होंने लोगों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभागियों के लिए जरूरी जानकारी
कार्यक्रम स्थल : सेक्टर-5 परेड ग्राउंड।
मुख्य अतिथि : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।
लक्ष्य : 10 हजार लोगों का सामूहिक योग।
सुरक्षा के लिए 200 पुलिसकर्मी तैनात।
बैग ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
केवल पानी की बोतल साथ ले जा सकेंगे।
बसों की पार्किंग धरना स्थल के पास, अन्य वाहनों के लिए सेक्टर-4 में व्यवस्था।
सड़क किनारे वाहन खड़े न करने की अपील।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed