फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation to give subsidy on agricultural machinery in Punjab

Panchkula News: पंजाब में कृषि मशीनरी पर सब्सिडी देने की तैयारी

Sun, 25 Jun 2023 05:37 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 05:37 PM IST
विज्ञापन
Preparation to give subsidy on agricultural machinery in Punjab
किसानों से 20 जुलाई तक ऑनलाइन मांगे आवेदन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा है कि कृषि विभाग किसानों को रियायती दरों पर अत्याधुनिक कृषि-मशीनरी मुहैया करवाने की रणनीति पर काम कर रहा है। विभाग ने सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन (समैम) स्कीम के अंतर्गत किसानों से कृषि मशीनरी पर सब्सिडी के लिए आवेदन मांगे हैं। किसान इस स्कीम का लाभ उठाने के लिए 20 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

खुड्डियां ने बताया कि राज्य के किसान इस स्कीम का लाभ लेने के लिए विभाग के पोर्टल agrimachinerypb.com पर 20 जुलाई तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। यह सब्सिडी पैडी ट्रांसप्लांटर्स, डीएसआर ड्रिल, पोटैटो प्लांटर (ऑटोमेटिक/सेमी- ऑटोमैटिक), ट्रैक्टर ऑपरेटिड बूम स्प्रेयर, पीटीओ ऑपरेटिड बंड फोरमर, ऑयल मिल, मिनी प्रोसेसिंग प्लांट और नर्सरी सिडर पर दी जा रही है। किसान ज्यादा जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 1800-180-1551 पर संपर्क कर सकते हैं या अपने जिलों के कृषि दफ्तरों में जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed