फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation: Night shelters set up to protect against cold, 150 people can stay in ten places

तैयारी : ठंड से बचाव के लिए रैन बसेरे स्थापित, दस जगह रह सकते हैं 150 लोग

Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Preparation: Night shelters set up to protect against cold, 150 people can stay in ten places
पंचकूला। जिला प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए जिले में दस जगह पर रैन बसेरा स्थापित किए हैं। इनमें 150 लोगों के रहने की व्यवस्था की गई है, ताकि कोई व्यक्ति खुले आसमान के नीचे इस कड़ाके की ठंड सोने के लिए मजबूर न हो। यह जानकारी उपायुक्त महावीर कौशिक ने लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में दी। इस दौरान उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए हैं कि रात्रि गश्त के दौरान किसी भी महिला या पुरुष को खुले आसमान के नीचे सोता पाएं तो उन्हें रैन बसेरों में लाने की व्यवस्था करें, ताकि जिन व्यक्तियों के पास रात्रि के समय सोने के लिए स्वयं की कोई जगह नहीं है, वे इन रैन बसेरों में रह सकें। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में पोर्टा केबिन की व्यवस्था की गई है। इसमें लोगों को गद्दे, रजाई, तकिया और बाथरूम की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि डॉक्टरों की मोबाइल टीम द्वारा रात्रि के समय रैन बसेरों में जाकर वहां रह रहे लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें।
विज्ञापन

यहां बनाए हैं रैन बसेरे
महावीर कौशिक ने बताया कि पंचकूला सेक्टर-5 बस स्टैंड में रैन बसेरा स्थापित किया गया है। इसमें 40 लोगों की रहने की व्यवस्था है। इसके अलावा सेक्टर-8 में ट्रैफिक लाइट प्वाइंट के पास 20 लोगों की क्षमता वाला, माजरी चौक पर यमुनानगर रोड पर 30 लोगों की क्षमता, लेबर चौक के पास 10 लोगों की क्षमता वाला और सकेतड़ी में बस स्टैंड के पास 10 लोगों की क्षमता का रैन बसेरा स्थापित किया गया है। इसी प्रकार कालका में रेलवे स्टेशन और रामबाग रोड पर 10-10 लोगों और पिंजौर में बस स्टैंड पर व रतपुर कॉलोनी में 10-10 लोगों की क्षमता वाले रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यहां रहने के साथ खाना भी मिलेगा
महावीर कौशिक ने बताया कि रेडक्रास भवन सेक्टर-15 में भी 15 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां पर रुकने वाले व्यक्तियों के लिए रहने के साथ-साथ खाने-पीने की व्यवस्था भी है। उन्होंने आम जन से अपील की है कि यदि वे किसी भी महिला और पुरुष को रात के समय खुले आसमान के नीचे सोते पाएं तो प्रशासन द्वारा संचालित रैन बसेरों में रहने के लिए प्रेरित करें या उन्हें वहां तक पहुंचाने में उनकी सहायता करें। बैठक में एसडीएम ऋचा राठी, नगराधीश गौरव चौहान, एसीपी उमेद सिंह, श्री माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, उप नगर निगम आयुक्त दीपक सूरा, सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. भावना व अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed