फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Preparation for help: BJP formed a supply management committee to help the needy

मदद की तैयारी : भाजपा ने जरूरतमंदों की मदद के लिए आपूर्ति प्रबंधन कमेटी का किया गठन

Tue, 27 Apr 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Preparation for help: BJP formed a supply management committee to help the needy
पंचकूला। कोरोना महामारी की दूसरी लहर की चपेट में आए लोगों की हरसंभव मदद करने के लिए भाजपा ने सेवा ही संगठन अभियान-2 की शुरुआत की है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। इसमें हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता विशेष तौर पर उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में जिला आपूर्ति प्रबंधन कमेटी का विधानसभा स्तर पर गठन किया गया।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि पंचकूला विधानसभा के लिए आपूर्ति प्रबंधन समिति का संयोजक विधानसभा अध्यक्ष एवं पंचकूला से विधायक ज्ञानचंद गुप्ता को बनाया गया, जबकि उनके साथ सह संयोजक अमरिंदर सिंह को लगाया गया है। इसी तरह कालका विधानसभा के लिए पूर्व विधायक लतिका शर्मा को संयोजक बनाया गया है। उनके साथ अक्षर पाल चौधरी को सह संयोजक नियुक्त किया गया है। मेडिकल हेल्थ के लिए जिला संयोजक जिला महामंत्री परमजीत कौर को बनाया गया है।
विज्ञापन

पंचकूला विधानसभा मेडिकल हेल्थ के लिए सुरेंद्र मनचंदा कालका विधानसभा मेडिकल हेल्थ का संयोजक विनोद सावर्णी को बनाया गया है। अजय शर्मा ने बताया कि भाजपा द्वारा लोगों को मेडिकल सुविधा प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन के लिए 18 कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। यह टीम सुबह आठ से रात 10 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि जो लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं उन लोगों से प्लाज्मा डोनेट करने के लिए भी आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिससे कि कोरोना पीड़ितों के इलाज के लिए वह प्लाज्मा काम आ सके। अधिक से अधिक लोग प्लाज्मा डोनेट करे इसके लिए युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पाल लुबाना को जिम्मेदारी दी गई है। किसान मंडियों में मास्क एवं सैनिटाइजर वितरण का कार्य किसान मोर्चा अध्यक्ष सोहन सिंह को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed