{"_id":"577173224f1c1b5f1879b47f","slug":"power-com-employees-strike-panchkula-dc-panchkula-electricity-nigam-panchkula-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया तो सेवाएं होंगी समाप्त : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया तो सेवाएं होंगी समाप्त : डीसी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : LOGO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला में सेक्टर-एक स्थित लघु सचिवालय में सोमवार को उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में 29 और 30 जून को हरियाणा ज्वाइंट पावर एक्शन कमेटी द्वारा पूर्ण हड़ताल के ऐेलान के संदर्भ में बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि बिजली और पानी की सप्लाई को किसी भी हालत में प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। उपायुक्त ने कहा कि डीसी रेट पर लगे बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल में भाग लिया तो तत्काल प्रभाव से उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि यदि हड़ताल वाले दिनों में कोई शरारती तत्व बिजली की लाइन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न करता है, तो उसकी वीडियोग्राफी करके उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि 28 जून को शाम 7 बजे से ही बिजली घरों की स्पेशल पेट्रोलिंग की जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस कर्मचारियों द्वारा गश्त बढ़ाई जाएगी। यदि 11 केबी की कोई लाइन बंद होती है तो उस पर तुरंत पेट्रोलिंग टीम भेजी जाएगी।
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने बताया कि निगम में कर्मचारियों की संख्या कम है और कार्यभार अधिक होने के कारण कुछ ऐसी सब डिवीजन हैं जहां कि हालत बहुत नाजुक है। ऐेसी सभी डिवीजनों पर कॉन्ट्रैक्ट पर कर्मचारियों की भर्ती करते हुए जल्द ही उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मुहैया कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों का मानना है कि इस हड़ताल के दौरान बिजली निगम के ही कर्मचारियों में बिजली की सप्लाई में दखल कर सकते हैं। इससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान कोई भी व्यक्ति कहीं किसी भी बिजली की लाइन, ट्रांसफार्मर से छेड़खानी करता पाया जाए तो उसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में या बिजली निगम के संबंधित कार्यालय अध्यक्ष को उनके मोबाइल पर दे सकते हैं। बैठक में पुलिस उपायुक्त अनिल धवन, कार्यकारी अभियंता जनस्वास्थ्य एवं उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।